back to top

क्षमा कायर नहीं, वीर ही कर सकता है : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को क्षमावाणी पर्व श्रद्धा, भक्ति और आत्मशुद्धि के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि क्षमा कायर नहीं, वीर ही कर सकता है। क्षमा भाव से ही सारी सिद्धियां अपने आप प्राप्त होती हैं। क्षमा अतीत नहीं, भविष्य सुधारती है। करोड़ों ध्यान करने के बराबर क्षमादान है। दुश्मन को शस्त्र समाप्त करता है, लेकिन दुश्मनी को क्षमा समाप्त करती है। उन्होंने कहा कि क्षमा केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और जीवन को बेहतर बनाने का मार्ग है।
सभा में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी पहुंचे और पूज्य उपाध्याय श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने वर्तमान समय में क्षमा की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युग में पूरे विश्व को क्षमावाणी पर्व के संदेश का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने क्षमा, शांति और आपसी सद्भाव को समाज एवं विश्व के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर बताया गया कि दशलक्षण महापर्व में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ उपवास और विभिन्न व्रत किए। आशियाना की वंदना जैन ने दस उपवास किए, वहीं चौक की पारूल जैन ने भी दस उपवास की तपस्या की। लखनऊ में लगभग 250 जैन अनुयायियों ने व्रत एवं उपवास किए, जिनका विभिन्न जैन मंदिरों में सम्मान किया गया। दोपहर में आयोजित क्षमावाणी पर्व के अंतर्गत आशियाना जैन मंदिर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके उपरांत भगवान महावीर की प्रतिमा को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा की गई तथा क्षमावाणी पर्व की पूजा संपन्न हुई।
पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर क्षमा याचना की और कहा कि उत्तम क्षमा, हमसे जाने-अनजाने में इस वर्ष के दौरान कोई भूल हुई हो तो हमें क्षमा करें। श्रद्धालुओं ने आपसी मनमुटाव समाप्त कर प्रेम, मैत्री और सद्भाव के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने उत्तम क्षमा के संदेश तैयार कर एक-दूसरे को भेजे तथा अक के माध्यम से क्षमावाणी के पोस्टर बनाकर भी एक-दूसरे से क्षमा याचना की। आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी लोगों ने क्षमा, मैत्री और सद्भाव का संदेश एक-दूसरे तक पहुंचाया। पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में लगभग 40 श्रद्धालुओं ने भोपाल, जबलपुर, भिंड, लखनऊ, इंदौर, ग्वालियर, झांसी, इटावा और दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से आकर व्रत एवं उपवास की साधना की। मीडिया प्रवक्ता सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज का 28 सितंबर को प्रात: 6 बजे चारबाग जैन मंदिर के लिए पदयात्रा का कार्यक्रम है। इसके बाद पूज्य उपाध्याय श्री लखनऊ के विभिन्न जैन मंदिरों के भ्रमण पर निकलेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

गले मिलकर दिया प्रेम का संदेश
लखनऊ। जैन समाज में दशलक्षण महापर्व के समापन पर इंदिरा नगर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एक-दूसरे से क्षमा याचना की। अभिषेक जैन द्वारा सभी भक्तों को प्रतिक्रमण कराया गया, जिसमें प्राणी मात्र से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी गई। जीव और निर्जीव सभी के प्रति करुणा का भाव रखने की कामना की गई। इस मौके पर धीरज, अनुरोध, नेम कुमार, अशोक, आकाश, सुनील, संचित, विनय और आलोक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...