back to top

किंग खान अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती, लू का करा रहे इलाज

अहमदाबाद। लू लगने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रहे फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को बृहस्पतिवार को छुट्टी मिलने की संभावना है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।निजी अस्पताल ने अभी तक खान की स्वास्थ्य स्थिति पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अभिनेता को बुधवार को मल्टी-स्पेशियलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह मंगलवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मैच में शामिल होने अहमदाबाद आए थे। अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने कहा, खान का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संभव है कि उन्हें आज छुट्टी मिल जाए। गुजरात के कई हिस्से पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद शहर मंगलवार और बुधवार को भीषण गर्मी की चपेट में था, जब अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 और 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। केकेआर ने मंगलवार को यहां आईपीएल के पहले क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की शानदार जीत के साथ चौथी बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया।

केकेआर के आधिकारिक एक्स अकाउंट द्वारा साझा किए गए वीडियो में खान को अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनके बच्चे सुहाना खान और अबराम खान भी उनके साथ थे। खान ने स्टेडियम में प्रशंसकों और खिलाड़ियों का अभिवादन भी किया। केकेआर रविवार को चेन्नई में फाइनल मैच में खेलेगी।

RELATED ARTICLES

होर्मुज के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए बड़ा जोखिम कम हुआ है, लेकिन आपूर्ति असंतुलित और महंगी होगी।...

बांस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एडीबी ने 4.22 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर किया

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने देश के पूर्वाेत्तर राज्यों में बांस उद्योग के विकास के लिए 4.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लघु-व्यय...

मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार की मौत, दो अन्य घायल

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...

महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए फिक्की फ्लो ने लॉन्च किया फ्लो शी राइज

100 से अधिक आवेदनों में से 33 महिला उद्यमियों का हुआ चयन, तीन दिवसीय बूट कैंप में मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लखनऊ। महिला उद्यमिता को...

शब-ए-आशूर के अलम की जियारत को बेकरार हुए अजादार

लखनऊ। शब-ए-आशूर का जुलूस गुरुवार को विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से निकलते ही फिजा में या हुसैन, या हुसैन की दर्द भरी...

101 पक्षियों को पिंजरे से आजाद कर अग्निकांड में शहीद हुए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

यह कार्यक्रम 1090 चौराहे पर किया गयालखनऊ। अत्यंत हृदयविदारक घटना में,हमने अपने कई होनहार बच्चों को खो दिया है। इस दुखद हादसे में 15...

काकोरी जैन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

16 स्वप्नों के फलादेश से आनंदित हुए श्रद्धालुआज निकलेगी जन्म कल्याणक शोभायात्रालखनऊ। काकोरी जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन...

माई फर्स्ट एनकाउन्टर में दिखी राष्ट्रभक्ति व ईमानदारी

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...