back to top

खराब मौसम के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द, बेहतर रैंकिंग के बूते भारतीय पुरुष टीम के सेमीफाइनल में

नागोया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार को यहां खराब मौसम के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद मैदान पर उतरे बिना ही सेमीफाइनल में पहुंच गई। गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होने के कारण अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।भारत का सामना मंगलवार को यहां नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। अगर यह मुकाबला भी रद्द होता है तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा।

नागोया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और सोमवार को मैच के कुछ ओवर कम किए जाने की संभावना भी बेहद कम थी।भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने मैच रद्द होने की घोषणा के बाद कहा, ‘‘उम्मीद है कि आगामी मुकाबलों में हमें अच्छा क्रिकेट खेलने और जापान के लोगों के सामने अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा।

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान ने अगले दौर में जगह बनाई।

भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर के वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला में व्यस्त होने के कारण वीवीएस लक्ष्मण को एशियाई खेलों की टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सहित कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

बिश्नोई ने कहा कि खिलाड़ी यहां रहते हुए अन्य खेलों को देखने और उनका अनुभव लेने के मौके का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने कहा,एशियाई खेल निश्चित रूप से अन्य शृंखला और विश्व कप से अलग अनुभव हैं। यहां आपको अलग-अलग खेल देखने और उनका अनुभव लेने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से हम अब तक ऐसा नहीं कर सके हैं क्योंकि हम यहां से थोड़ी दूर ठहरे हुए हैं। लेकिन आज हम कोशिश करेंगे। कल भी हमारा मैच नहीं है इसलिए हम कुछ अन्य खेलों को भी देखने और उनका अनुभव लेने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...