back to top

कहानियों से जीवंत हुई अवध लोक कथा की परम्परा

लखनऊ। कथा रंग फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान प्रेक्षागृह में कहानी एवं लोककथा वाचन का विशेष आयोजन किया गया। साहित्य और लोकसंस्कृति को समर्पित इस कार्यक्रम में विभिन्न रचनाकारों की कहानियों और अवधी लोककथा का जीवंत वाचन किया गया। कार्यक्रम में मन्नू भंडारी की चर्चित कहानी अकेली का वाचन डा. मालविका त्रिवेदी एवं पुनीता अवस्थी ने किया। वहीं विवेक मिश्रा की कहानी घड़ा का वाचन नूतन वशिष्ठ एवं अनमोल मिश्रा ने किया। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला की कहानी गैया-गैया का बच्चा का वाचन अनुपमा शरद एवं अनवारूल हसन ने किया। इसके साथ ही कन्नौजी लोककथा सेर कतंती का वाचन डा अपूर्वा अवस्थी और अर्चना त्रिपाठी ने किया। अवधी लोककथा आलसी का खेत का वाचन अर्चना सारंग और कौन्तेय जय ने किया। मुख्य अतिथि डा.राम बहादुर मिश्र ने कहा कि आधुनिक कहानी के साथ अवधी लोककथा और कन्नौजी लोककथा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में साहित्य और लोकसंस्कृति के विविध रंगों को उभारा। इस अवसर पर हिंदी , भोजपुरी के लेखक सूर्यदेव पाठक की पुस्तक बेच रहा ईमान का विमोचन भी किया गया। फाउण्डेशन की अध्यक्ष नूतन वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, कलाकारों और संस्कृति-सरोकार रखने वाले लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...