back to top

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के उपरान्त वाणी वंदना सुश्री सरोज खुल्बे द्वारा प्रस्तुत की गयी। अतिथि डॉ. सुधाकर अदीब, लखनऊ का स्वागत उत्तरीय एवं स्मृति चिह्न भेंट कर डॉ. अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर कहानी, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता-2025 के पुरस्कृत रचनाकारों सुनीता कुमारी (वाराणसी), माधव शर्मा (हाथरस), श्रेया यादव (गाजीपुर), कुश रजवार (लखनऊ), योगेन्द्र पाण्डेय (देवरिया), रतनमाला भारती (अयोध्या), विवेक प्रताप मद्धेशिया (कुशीनगर), शिवांगी यादव (गाजीपुर), दानिया इदरीसी (लखनऊ), सृजन पाण्डेय (शाहजहाँपुर), यशवीर सिंह (सम्भल), सुकीर्ति वर्मा (लखनऊ) को उत्तरीय व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्माननीय अतिथि डॉ. सुधाकर अदीब, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ ने हिन्दी दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विश्व पटल पर हिन्दी के बढ़ते प्रभाव की चर्चा की। डिजिटल युग में हिन्दी वैज्ञानिकता और हिन्दी भाषा की सार्थकता पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा रचित एकांकी- पृथ्वीराज की आँखे, मालिक के मालिक की सेवा व बादल की मृत्यु का पाठ आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय से सम्बद्ध शोधार्थी विद्यार्थी श्वेता जायसवाल, अनमोल शर्मा, सौम्या मिश्रा व डॉ. सरिता गिरि द्वारा किया गया। डॉ. अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उप्र. हिन्दी संस्थान द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं संगोष्ठी में उपस्थित समस्त साहित्यकारों, विद्वत्तजनों एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...