back to top

कानपुर में भाजपा नेता को बंधक बनाकर 15 लाख रुपये और सोने की चेन लूटीं

कानपुर। कानपुर स्थित सेन-पश्चिम पारा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के एक पदाधिकारी को दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके फार्महाउस पर बंधक बना लिया और 15 लाख रुपये व सोने की दो चेन लूट लीं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि लूट के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए चार सुरक्षाकर्मी, चार अंगरक्षक, चालक और नौकर सहित करीब 14 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। लाल ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख यादव सोमवार रात लखनऊ से लौटने के बाद अपने फार्महाउस में ठहरे थे, तभी दो नकाबपोश व्यक्ति वहां दाखिल हुए और उन्हें बंधक बनाने के उपरांत नकदी और गले में पहनी सोने की दो चेन लूटकर फरार हो गए। यादव किसी तरह खुद को मुक्त कराने में सफल रहे और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विपिन ताडा और पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भाजपा नेता के फार्महाउस पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में जान-पहचान वाले लोगों की मिलीभगत की आशंका की भी जांच कर रही है। संदेह है कि आरोपियों को फार्महाउस में रखी नकदी के बारे में पहले से जानकारी रही होगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा, हमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिल गई है, लेकिन उसमें किसी संदिग्ध चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। हम सुराग तलाशने के लिए चारदीवारी के पास हुई कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रहे हैं। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त अरीबा नोमान और अपर पुलिस आयुक्त कृष्णकांत यादव के नेतृत्व में करीब छह पुलिस दल गठित किए गए हैं। लाल ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और लूटी गई नकदी तथा कीमती सामान बरामद करने के प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...