back to top

Kanpur : कार ने सड़क पार कर रही पांच महिलाओं को रौंदा, चार लोगों की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाने के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत हो गई तथा एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात महाराजपुर थाने के पास जीटी रोड पर कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही थीं तभी वहां से गुजर रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सरिता (40), पूनम पांडे (40), ज्योति तिवारी उर्फ रूपा (30) और दिव्या उर्फ चंचल (26) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अपर्णा नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

यह खबर भी पढ़े : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भाजपा ने की कार्रवाई

RELATED ARTICLES

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने...

गैर-आवश्यक आयात पर रोक, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत

नयी दिल्ली।सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव के बीच गैर-आवश्यक आयात पर रोक लगाने के लिए...

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने...

लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, आवास के लिए रवाना

लखनऊ। अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गईं। उनके पति प्रतीक यादव...

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित: 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना...