back to top

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के लिए 93 टी-20 मैच खेलने वाले विलियमसन को हाल ही में 2026 के सत्र के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

संन्यास लेने की घोषणा करने के कारण इस 35 वर्षीय बल्लेबाज को बुधवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया।

विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2575 रन बनाए लेकिन वह एक भी शतक नहीं लगा पाए। वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की तैयारी के सिलसिले में आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में भी नहीं खेलेंगे।विलियमसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। उनका औसत 33 है और उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं।

इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 95 रन है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 19,000 से अधिक रन बनाने वाले इस क्रिकेटर ने 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 75 मैच में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 2016 और 2022 में दो टी20 विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 में फाइनल में कप्तानी करना शामिल है।

विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) से कहा, यह (टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना) कुछ ऐसा है जिसका हिस्सा बनना मुझे शुरू से ही पसंद था। मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा, इस प्रारूप को अलविदा कहने का यह टीम और मेरे लिए सही समय है। इससे टीम को आगे बढ़ाने और टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।

न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले विलियमसन ने कहा कि टेस्ट और वनडे को लेकर उनकी राय स्पष्ट है और उनका ध्यान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला पर है जिसका पहला मैच दो दिसंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। उन्होंने कहा, मुझे इस टीम की बहुत परवाह है। न्यूजीलैंड की तरफ से खेलना बहुत मायने रखता है जिसमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट का आभारी हूं जिसने हमेशा मेरा पूरा समर्थन किया।

RELATED ARTICLES

‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार के साथ PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, मुलाकात के बाद कही दिल छू लेने वाली...

नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

दिवाली पर BSNL का बड़ा धमाका! ₹2,799 के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी, Jio दे रहा 5 महीने की मुफ्त सेवा

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने...

यूपी में नहीं थमेगा सरकारी नौकरियों का सिलसिला! CM योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी करेंगे भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी...

CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केरल कांग्रेस पदाधिकारियों को थमाया नोटिस

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश...

दिवाली और छठ पूजा के लिए चल रही 18 हजार स्पेशल ट्रेनें: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अश्वनी...

यूक्रेन शांति वार्ता से पहले यूरोप पर रूस का तंज, पूछा- बातचीत में कौन करेगा प्रतिनिधित्व?

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। इस बीच क्रेमलिन ने यूरोपीय देशों पर निशाना साधते...