back to top

काशी के पंचगंगा घाट पर सदियों पुरानी आकाशदीप परंपरा, पितरों की स्मृति में एक महीने तक जलाए जाते हैं दीप

बनारस। कार्तिक मास में काशी के घाटों पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। खासकर पंचगंगा घाट पर शाम ढलते ही आकाशदीप जलाने की सदियों पुरानी परंपरा जीवंत हो उठती है। पितरों की स्मृति और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

बनारस देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां की प्राचीन आकाशदीप परंपरा भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। कार्तिक मास की शुरुआत से ही महिलाएं प्रतिदिन संध्या के समय पंचगंगा घाट पर पहुंचकर बांस के लंबे खंभों पर दीपदान करती हैं। इस दौरान घाट पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बन जाता है।

आकाशदीप जलाने की प्रक्रिया भी बेहद खास है। श्रद्धालु बांस की टोकरियों में तिल के तेल से भरे दीपक रखते हैं। रस्सियों और पुली की मदद से इन टोकरियों को बांस के ऊंचे खंभों पर लटका दिया जाता है। दीपक जलाने के लिए पहले टोकरियों को नीचे उतारा जाता है। उनमें तेल और नई सूती बत्तियां डालकर दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं और फिर उन्हें दोबारा ऊपर टांग दिया जाता है। खंभों के नीचे रंगोली बनाकर देवी-देवताओं के नाम पर भी दीप जलाए जाते हैं।

घाट पर ऊंचाई पर टंगी दीपों से जगमगाती टोकरियां एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। बनारस के घाटों और उनसे जुड़ी परंपराओं के जानकार वरिष्ठ पत्रकार शशि कुमार के अनुसार, आकाशदीप के लिए बांस के ऊपरी हिस्से में पताका लगाई जाती है। इसके बाद तुला और पिटारी की व्यवस्था कर उसमें तिल के तेल का दीपक रखा जाता है। रस्सी के सहारे पिटारी को ऊपर-नीचे किया जा सकता है।

महाभारत काल से जुड़ी है मान्यता

आकाशदीप परंपरा के पीछे कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार, महाभारत युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले योद्धाओं की स्मृति में पितामह भीष्म ने कार्तिक मास में दीप जलाकर उनका तर्पण किया था।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष शास्त्र विभाग के प्रोफेसर विनय पांडे के अनुसार, पौराणिक ग्रंथों में आकाशदीप दान का उल्लेख मिलता है। कार्तिक मास में सुबह गंगा स्नान और शाम को आकाशदीप दान का विशेष महत्व बताया गया है। यदि कोई श्रद्धालु पूरे महीने यह अनुष्ठान नहीं कर पाता तो वह लगातार तीन दिन भी गंगा स्नान और आकाशदीप दान कर सकता है। इसके अलावा घर की छत या आंगन में भी पितरों और देवताओं को समर्पित दीपदान किया जा सकता है।

आकाशदीप के तीन प्रकार, लंबाई के आधार पर होता है वर्गीकरण

पंचगंगा घाट स्थित बटुक भैरव मंदिर के महंत जितेंद्र मोहनपुरी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आकाशदीप पितरों के मार्ग को प्रकाशमान करते हैं। पुराणों में आकाशदीप के तीन प्रकार बताए गए हैं। इनमें 20 हाथ लंबे बांस पर लगाया गया दीप उत्तम, नौ हाथ के बांस वाला मध्यम और पांच हाथ के बांस पर लगाया गया दीप कनिष्ठ या अधम श्रेणी का माना जाता है।उन्होंने बताया कि काशी में आकाशदीप जलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर देवता उत्सव मनाते हैं और कार्तिक मास के दौरान देवता मृत्युलोक में आते हैं।

अहिल्याबाई ने बनवाया था एक हजार दीपों वाला हजारा

पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ में आकाशदीप परंपरा से जुड़ा एक ऐतिहासिक स्मारक भी मौजूद है। इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने वर्ष 1780 में यहां लाल पत्थर से एक हजारा बनवाया था। महंत जितेंद्र मोहनपुरी के अनुसार, यह अपनी तरह का अनूठा निर्माण है, जिसमें एक साथ एक हजार दीप जलाने की व्यवस्था है।

आज भी मठ की सीढ़ियों पर मौजूद यह हजारा आकाशदीप की प्राचीन परंपरा की याद दिलाता है। देव दीपावली के अवसर पर इस पर 1008 दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं।

कार्तिक मास में शुरू होने वाला आकाशदीप का यह धार्मिक आयोजन पूरे महीने चलता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन संपन्न होता है। इस दौरान काशी के घाटों पर जगमगाते दीप न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनते हैं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी जीवंत रखते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...