back to top

कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- राम के नाम पर चंदा-चढ़ावा चोरी के बाद अब फर्जी रोजगार का खेल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत क्लोन ऐप के जरिए फर्जी हाजिरी दर्ज कराए जाने का मामला सामने आने के दावे के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर अब फर्जी रोजगार का खेल चलाया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले गोरखपुर में भी वीबी-जी राम जी योजना के तहत फर्जी हाजिरी दर्ज कराने का बड़ा मामला सामने आया था। कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद सरकार ने इस पर स्पष्टीकरण भी दिया था।

जयराम रमेश ने कहा कि अब संत कबीरनगर जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। क्लोन ऐप के माध्यम से फर्जी हाजिरी दर्ज कराने की घटनाएं लगातार उजागर हो रही हैं। उन्होंने इसे योजना के क्रियान्वयन और पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर सवाल बताया।

कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के नाम पर चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद अब फर्जी रोजगार का मामला सामने आ रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी राम के नाम पर, फर्जी रोजगार राम के नाम पर। भाजपा को राम के नाम पर और कितना पाप करना बाकी है?

कांग्रेस ने इस मामले के जरिए केंद्र सरकार और भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए योजना में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...