back to top

कांगो में इबोला के 8,000 से अधिक पुष्ट मामले, बीमारी पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण

बुनिया (कांगो)। कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 8,000 के पार पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि घातक बीमारी पर काबू पाने के लिए देश में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है। कांगो ने 15 मई को इबोला प्रकोप की घोषणा की थी।
यह प्रकोप दुर्लभ  बुंडिबुज्ञो वायरस  के कारण फैला है, जिसका अभी तक कोई ज्ञात इलाज या टीका उपलब्ध नहीं है और देश को इसे नियंत्रित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह देश में इबोला का 17वां और सबसे घातक प्रकोप है।कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय की रविवार को जारी ताजा जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर तक देश के 26 में से सात प्रांतों के 63 स्वास्थ्य क्षेत्रों में इबोला के 8,067 मामलों की पुष्टि हुई है और 3,901 लोगों की मौत हुई है। इस बीमारी से मृत्यु दर 48 प्रतिशत से अधिक है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा,   लगातार उच्च मृत्यु दर और विशेष रूप से समुदायों में हो रही मौतों की लगातार उच्च दर बीमारी की गंभीरता तथा समय पर मामलों की पहचान और शुरूआती एवं उचित उपचार तक पहुंच की चुनौतियों को दर्शाती है।  इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में संक्रमित लोगों की मौत हो रही है। हालांकि इसमें इलाज लेने में देरी या छिपे हुए मामलों जैसे कारकों को शामिल नहीं किया गया है।कांगो के सत्तारूढ़ दल यूडीपीएस के अधिकारी मैरी-सेलेस्टिन कारोंडवा पर रविवार को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। वह रेडियो कार्यक्रम में सरकार के इबोला नियंत्रण उपायों का बचाव कर रहे थे।
दल के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है।कारोंडवा उत्तर किवु प्रांत के बुटेम्बो में पार्टी के संघीय कार्यकारी प्रमुख के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। यह क्षेत्र इबोला प्रकोप से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल है।इबोला के तेजी से फैलने में शुरूआत से ही स्थानीय लोगों में बीमारी को लेकर फैला अविश्वास भी एक कारण रहा है। कई लोगों ने बीमारी को फर्जी बताकर खारिज कर दिया और कई मौकों पर स्वास्थ्यकर्मियों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर हमले भी किए।संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने सोमवार को कहा कि प्रभावित इलाकों में इबोला से निपटने के लिए संसाधन लगाए जाने के कारण अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं।
ओसीएचए की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले इतुरी प्रांत में अप्रैल से जून के बीच नियमित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में 13 प्रतिशत की कमी आई।पिछले सप्ताह डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि कांगो में बीमारी को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की कमी हो रही है। स्वास्थ्यकर्मियों ने भुगतान में देरी या भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की है, जिसके कारण कई बार हड़ताल भी हुई है।
अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) के अनुसार, प्रकोप की घोषणा के बाद से अब तक 50 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है।कुछ इलाकों में सुधार के संकेत भी मिले हैं। इतुरी और हॉट-यूले प्रांतों समेत कुछ क्षेत्रों में पिछले कुछ हफ्तों में पुष्ट मामलों की संख्या में कमी आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कुछ अन्य इलाकों में बीमारी का प्रसार जारी  है और इसका भौगोलिक दायरा बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...