back to top

जूनियर विश्व कप: स्पेन ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

मदुरै । विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज स्पेन ने एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल डी मैच में रविवार को यहां बेल्जियम को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए। स्पेन ने जुआन प्राडो (20वें मिनट) के मैदानी गोल और ब्रूनो अविला (32वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर से किए गए गोल की बदौलत जीत दर्ज की।

स्पेन ने इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले मैच में मिस्र को 8-0 से शिकस्त दी थी। इस जीत से स्पेन छह अंक के साथ पूल डी में शीर्ष पर है। दुनिया की सातवें नंबर की टीम बेल्जियम दो मैच में तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। स्पेन अब मंगलवार को नामीबिया से भिड़ेगा जबकि बेल्जियम का मुकाबला इसी दिन मिस्र से होगा।


पूल डी के एक अन्य मैच में नामीबिया ने मिस्र को 4-2 से हराया।नामीबिया के लिए लियाम ब्रूस (23वें मिनट), जेम्स डि जैगर (26वें मिनट) और जोश वान डर मर्वे (32वें मिनट) ने तीन मैदानी गोल किए जबकि जॉन पॉल ब्रिट्ज ने 60वें मिनट में
पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।मिस्र के लिए अब्देलरहमान कासेम (28वें मिनट) और मोहब हेगाब (53वें मिनट) ने गोल किए।

RELATED ARTICLES

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ का लोगो, वेबसाइट और विशेष गीत का लोकार्पण किया

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ की धार्मिक महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ आयोजन से संबंधित सूचनाओं को...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...