back to top

JNU राजद्रोह केस: अदालत ने कहा, मंजूरी मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका समाप्त

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 2016 के JNU राजद्रोह मामला अदालत ने कहा, मंजूरी मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका समाप्त राजद्रोह मामले पर सुनवाई करते हुए शनिवार को कहा कि मंजूरी के संबंध में शहर की पुलिस की भूमिका समाप्त हो गई और वह इसके बारे में अब दिल्ली सरकार से पूछेगी।

मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत ने यह टिप्पणी तब की

चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत ने यह टिप्पणी तब की जब पुलिस ने बताया कि मंजूरी देना एक प्रशासनिक कार्वाई थी और उसके बिना भी आरोपपत्र दायर किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने अदालत को बताया कि एजेंसी ने मंजूरी मांगते हुए पहले ही दिल्ली सरकार को एक अनुरोध पत्र भेजा है। गौरतलब है कि अदालत ने उस डीसीपी के पेश नहीं होने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई जिसे 2016 जेएनयू राजद्रोह मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया था।

पहले अदालत को बताया था

दिल्ली पुलिस ने पहले अदालत को बताया था कि अधिकारियों ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पर इस मामले में अभियोग चलाने की आवश्यक मंजूरी अभी नहीं दी है और मंजूरी लेने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। पुलिस ने 14 जनवरी को अदालत में कुमार और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर करते हुए कहा था कि कन्हैया एक जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे और उन्होंने नौ फरवरी 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान लगे राजद्रोही नारों का समर्थन किया। अदालत ने इस मामले को देख रहे पुलिस उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी थी।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...