back to top

जिउतिया व्रत रख कर की संतान की दीर्घायु की कामना

लखनऊ। संतान की मंगलकामना व दीघार्यु को लेकर शनिवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने भोर में चूल्हो, सियारिन व पितर-पितराइन को अपने कुल की परंपरा के अनुसार नैवेद्य अर्पित किया। इसके बाद मीठा भोजन के तौर पर दही-चिउरा आदि ग्रहण कर सरगही की विधि पूर्ण की।
इसी के साथ 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। शाम को व्रती महिलाओं ने नदी-घाटों व घरों में स्नान किया। शहर के घाटों व घरों में बने तालाब में स्नान करने के लिए महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने स्नान के बाद अपनी.अपनी पितराइनों व जीवितवाहन भगवान को बेलपत्र व तेल अर्पण किया। इसके बाद घाटों की पूजा की। इसमें मिट्टी तथा गाय के गोबर से चील व सियारिन की प्रतिमा बनाई जाती है, जिसके माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाया जाता है। जीवितवाहन की कुशा से निर्मित प्रतिमा को धूप-दीप, अक्षत पुष्प आदि अर्पित कर विधिवत पूजा.अर्चना की गई। पंडितों से जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनने के बाद जीवितवाहन भगवान की प्रतिमा की बनी माला को गले में धारण किया और संतान की सलामती की दुआ मांगी। कई महिलाओं ने तो संतान की संख्या के आधार पर जीवितवाहन भगवान की प्रतिमा को धागे में पिरोकर धारण किया। एक दूसरे को सिन्दूर लगाकर सुहाग की सलामती की कामना भी की। शाम को खरजिउतिया करने वाली व्रतियों ने तारा देखकर अन्न.जल ग्रहण किया। शनिवार को जिउतिया रखने वाली महिलाएं पारण करेंगी। बैरिया की गीता देवी, ब्रह्मपुरा की संगीता देवी ने बताया कि संतान के लिए जिउतिया सबसे उत्तम पर्व है। इससे उनपर आने वाली विपत्ति दूर होती है।

पारण कर आज जिउतिया व्रत का समापन करेंगी व्रती:
सोमवार की सुबह व्रती पारण कर जिउतिया व्रत का समापन करेंगी। इधर पर्व को लेकर खरीदारी के लिए बाजार में विशेष भीड़ भी दिखीं। फल मंडी से लेकर सब्जी बाजार में जबर्दस्त भीड़ रही। राजधानी में जीवित्पुत्रिका व्रत में पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। राजधानी मुख्य बाजार में भीड़ रही। शहर के फलों व सब्जी दुकानों में जीउतिया पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखीं। लोगों ने बैंगन, कंदा, परवल, गोभी, पटल, आलू प्याज की खरीदारी की। वहीं फल दुकान में भी लोगों की भीड़ रही।

कथा समापन के बाद ब्राह्मणों को किया दान:
पुत्र की लंबी आयु व सुख समृद्धि की कामना को लेकर शनिवार को महिलाओं ने जिउतिया व्रत किया। शाम को ब्राह्मणों से राजा जीमूतवाहन की कथा सुनी। कथा समापन उपरांत ब्राह्मणों को क्षमता के अनुसार दान किया।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...