back to top

जियो प्लेटफॉर्म्स ने वेब3 टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए पॉलीगॉन लैब्स के साथ मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) ने भारत में वेब3 प्रौद्योगिकी में अपनी शुरुआत के लिए पॉलीगॉन प्रोटोकॉल्स की डेवलपर शाखा पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की है। पॉलीगॉन लैब्स ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस साझेदारी के तहत जियो प्लेटफॉर्म्स अपने 45 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए आरआईएल समूह की कंपनी के स्वामित्व तथा संचालन वाले अपने कुछ मौजूदा अनुप्रयोगों व सेवाओं में वेब3 क्षमताओं को जोड़ने की योजना बना रहा है।

जेपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किरण थॉमस ने कहा, पॉलीगॉन लैब्स के साथ जुड़ना डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में जियो की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम वेब3 की असीम संभावनाओं का पता लगाने और अपने उपयोगकर्ताओं को अद्वितीय डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।

पॉलीगॉन के सह-संस्थापक संदीप नेलवाल ने कहा, यह भारत में वेब3 को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हम जियो के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि वे अपने लाखों ग्राहकों को वेब3 से परिचित करा रहे हैं। वेब3 प्रौद्योगिकी, ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी पर आधारित है जो सुरक्षा तथा अनुभव से किसी भी तरह का समझौता किए बिना कई बिंदुओं से प्रौद्योगिकी मंच तक निर्बाध पहुंच व नियंत्रण को सक्षम बनाती है। यह उपयोगकर्ताओं को उनके डेटा पर नियंत्रण भी प्रदान करती है।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...