back to top

यादवपुर विवि, जामिया हमदर्द को नहीं मिलना चाहिए प्रतिष्ठित संस्थान का दर्जा, यूजीसी, ईईसी ने शिक्षा मंत्रालय से की सिफारिश

नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और विशेषज्ञों की एक समिति ने प्रतिष्ठित संस्थान (इंस्टिट्यूट आफ एमिनेंस यानी आईओई) के दर्जे के लिए केंद्र द्वारा चयनित यादवपुर विश्वविद्यालय और जामिया हमदर्द को आईओई के रूप में मान्यता नहीं देने की सिफारिश की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा तमिलनाडु सरकार ने अन्ना विश्वविद्यालय को आईओई का दर्जा देने के अपने पहले के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्रालय ने सशक्त विशेषज्ञ समिति (ईईसी) और यूजीसी की सिफारिशों पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, राज्य सरकार के विश्वविद्यालय यादवपुर विश्वविद्यालय ने शुरू में योजना के तहत 3,299 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का एक प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद, मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से उसके द्वारा मुहैया कराई जाने वाली राशि के लिए वित्तीय प्रतिबद्धता मांगी थी क्योंकि इस योजना में प्रस्तावित बजट प्रावधान के लिए केवल 1,000 करोड़ रुपये तक की निधि मुहैया कराए जाने और धनराशि कम पड़ने की स्थिति में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निधि की निरंतरता सुनिश्चित करने का प्रावधान है।

अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार इस पर सहमत नहीं हुई और उसने प्रस्ताव में बदलाव किया। पहले इसे।,015 करोड़ रुपये तथा फिर इसे और भी कम करके 606 करोड़ रुपये किया गया, जिसकी 25 प्रतिशत राशि विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव था।

बजट प्रावधान में उल्लेखनीय कमी के मद्देनजर यह प्रस्ताव फिर से समीक्षा के लिए यूजीसी और ईईसी के पास भेजा गया था और आईओई का दर्जा नहीं दिए जाने की सिफारिश की। इस मामले में तीनों विश्वविद्यालयों ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह खबर भी पढ़े—स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप, दो छात्रों ने बनाया हवस का शिकार

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल भेजने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल स्थानांतरित करने की पुलिस की कार्रवाई की शनिवार को कड़ी आलोचना की।कांग्रेस के...

भारत ने रचा इतिहास: पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, 450 किमी क्लास में लॉन्च पेलोड

नईदिल्ली / श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में अपना पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया।...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल भेजने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल स्थानांतरित करने की पुलिस की कार्रवाई की शनिवार को कड़ी आलोचना की।कांग्रेस के...

फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को रिलीज होगी

नयी दिल्ली। अभिनेता आर. माधवन अभिनीत फिल्म 'जीडीएन' अब सात अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अभिनेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल...

महिला वन अधिकारी पर हमले के 7 साल बाद पूर्व विधायक के भाई समेत 8 दोषी करार

हैदराबाद। तेलंगाना में वर्ष 2019 में एक महिला वन अधिकारी पर हुए हमले के मामले में आदिलाबाद जिले की एक अदालत ने तत्कालीन...