back to top

भूस्खलन, बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर राजमार्ग फिर बंद

बनिहालाजम्मू। मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के कारण ताजा भूस्खलन के बाद एक बार फिर शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया जिससे हजारों यात्री फंस गए। इससे पहले कुछ घंटों के लिए राजमार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोला गया था। कश्मीर जाने वाले वाहनों के लिए पिछले पांच दिन से बंद रहने के बाद शनिवार सुबह राजमार्ग खोला गया।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर का प्रवेश द्वार

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाली जवाहर सुरंग के समीप जमीन पर आठ इंच तक बर्फ जमा हो गई जबकि मूसलाधार बारिश से बनिहाल और रामबन के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और चट्टानों से पत्थर गिरे जिसके चलते राजमार्ग को बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मलबा हटाने का अभियान शुरू नहीं किया जा सका। राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू से श्रीनगर की ओर रवाना हुए हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए। श्रीनगर के नातीपुरा इलाके के निवासी ओवैस हमीद भट ने पीटीआई-भाषा से कहा, हम तड़के करीब चार बजे श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे और धीरे-धीरे चलने के बाद नाशरी सुरंग के समीप पहुंच पाए। तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी 16 घंटों में पूरी करने के बाद हम जम्मू लौट रहे हैं।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर करीब एक बजे पंथियाल में भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्घ हो गया और भूस्खलन के कारण चट्टानों से लगातार पत्थर गिरने के कारण संबंधित एजेंसियां सड़क साफ करने का अभियान नहीं चला पाई। उन्होंने पुष्टि की कि कुछ ट्रकों को सुबह जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी गई लेकिन खराब मौसम के कारण दिक्कत हुई। अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहन समेत 4,000 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। उधमपुर और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में वाहन जम्मू लौट रहे हैं। उन्हें सूचित किया गया कि मलबा हटाने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में फंसे वाहनों को सुरक्षित तरीके से हटाया जा रहा है।

किसी भी वाहन को राजमार्ग पर आने नहीं दिया जाएगा

उन्होंने बताया कि श्रीनगर या जम्मू की ओर से किसी भी वाहन को राजमार्ग पर आने नहीं दिया जाएगा और फंसे हुए वाहनों को निकालने की प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सभी मौसमों में कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोडऩे वाले एकमात्र मार्ग को कई जगह भूस्खलन और रामबन के निकट सड़क का एक हिस्सा धंस जाने के बाद सोमवार को बंद कर दिया गया था। तब से 270 किलोमीटर लंबे इस अहम राजमार्ग पर हजारों वाहन फंसे हुए हैं। सड़क की मरम्मत करने और फंसे हुए वाहनों को हटाने के बाद अधिकारियों ने शनिवार को सुबह जम्मू से कश्मीर जाने वाले यातायात को बहाल कर दिया। ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी हिस्से में शुक्रवार शाम से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने ऊपरी इलाकों में रविवार शाम तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...