back to top

Israel-Hamas War : भोजन, पानी और सुरक्षित स्थान की तलाश में फलीस्तीनी, गाज़ा की हालत बदहाल

गाजा के अस्पताल मरीजों की बढ़ती संख्या और बुनियादी चीजों की आपूर्ति में कमी से जूझ रहे

खान यूनिस (गाजा पट्टी)। इजराइल और हमास में जारी संघर्ष के बीच गाजा में चिकित्सकों ने रविवार को आगाह किया कि घायलों की बढ़ती संख्या से जूझ रहे अस्पतालों में ईंधन, दवा एवं अन्य बुनियादी चीजों की आपूर्ति में गंभीर कमी के कारण हजारों मरीजों की मौत हो सकती है।

हमास के घातक हमले के बाद छिड़े युद्ध में जमीनी स्तर पर इजराइल के संभावित हमले से पहले तटीय इलाके में घिरे फलस्तीनियों को भोजन, पानी और सुरक्षित स्थान की तलाश के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह हमास के अप्रत्याशित हमले के बाद इजराइल ने पूरे गाजा क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और उत्तरी इलाकों को खाली कर फलस्तीनियों को दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया है।

इस क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती बढ़ने के साथ इजराइली सेना गाजा की सीमा पर लामबंद हो चुकी है। इजराइल ने कहा है कि वह चरमपंथी समूह हमास को खत्म करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाएगा।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लड़ाई शुरू होने के बाद से 2,670 फलस्तीनी मारे गए हैं और 9,600 लोग घायल हो गए हैं। यह संख्या 2014 में इजराइल-गाजा के बीच छिड़े युद्ध से भी अधिक है जो छह सप्ताह से अधिक समय तक चला था। यह पांच गाजा युद्धों में से दोनों पक्षों के लिए सबसे घातक युद्ध बन गया है।

इस बार के संघर्ष में।,400 से अधिक इजराइली मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर नागरिक हमास के सात अक्टूबर के हमले में मारे गए थे। इजराइल के अनुसार, हमास ने बच्चों सहित करीब 150 लोगों को बंधक बना लिया और उन्हें गाजा ले गए। यह 1973 में मिस्र और सीरिया के साथ हुए संघर्ष के बाद से इजराइल के लिए सबसे घातक युद्ध है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल-हमास युद्ध के एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में तब्दील होने से रोकने के उद्देश्य से छह अरब देशों की यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को दोबारा इजराइल जायेंगे। पिछले पांच दिनों में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी इजराइल की यात्रा करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में किसी योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेबनान के साथ लगती इजराइल की सीमा पर लड़ाई रविवार को उस समय और तेज हो गई जब हिजबुल्ला चरमपंथियों ने रॉकेट दागे और एक टैंक रोधी मिसाइल दागी तथा इजराइल ने जवाबी कार्वाई करते हुए हवाई हमलों किए और गोलाबारी की।

इजराइली सेना ने अपनी एक सीमा चौकी पर गोलीबारी की सूचना दी। लड़ाई में इजराइली पक्ष के कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सीमा के दोनों ओर कई लोग घायल हो गए। इजराइली सैन्य प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस के अनुसार, लड़ाई में हमास के कई अधिकारी मारे गए हैं, जबकि गाजा के दक्षिण और लेबनान के साथ उत्तरी सीमा के बीच विभाजित इजराइल में लगभग 3,60,000 आरक्षित सैनिकों को बुलाया गया है।

कॉनरिकस ने संवाददाताओं से कहा कि इजराइली सेना ने ब्लू लाइन के नाम से जानी जाने वाली सीमा पर हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला किया और कुछ ठिकानों को नष्ट कर दिया। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसने इजराइली गोलाबारी के जवाब में उत्तरी सीमावर्ती शहर श्तुला में इजराइली सैन्य ठिकाने की ओर रॉकेट दागे। इजराइल के हमलों में रॉयटर्स के वीडियोग्राफर इस्साम अब्दुल्ला की शुक्रवार को और दो लेबनानी नागरिकों की शनिवार को मौत हो गई थी।

 

RELATED ARTICLES

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...