back to top

वाराणसी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पीएम मोदी कल रखेंगे नींव, जानिए इसकी खासियत  

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शनिवार को एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे और हाल ही में संसद में पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक के सिलसिले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वाराणसी मंडल के आयुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे वाराणसी में राजातालाब के गांजरी में बनने वाले अंर्ताष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। सूचना विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इसके बाद मोदी महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने के उपलक्ष्य में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में महिलाओं की एक रैली को संबोधित करेंगे।

उनके मुताबिक इस रैली को संबोधित करने के बाद मोदी रुद्राक्ष अन्तराष्ट्रीय कोआपरेशन और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भाग लेंगे। वह 16 नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के दोपहर डेढ़ बजे हवाई मार्ग से वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है और वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगभग सात घंटे बिताएंगे। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसके निर्माण पर 330 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

कौशल राज शर्मा ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर सहित कई प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ियों के मौजूद रहने की संभावना है। इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बृहस्पतिवार को बताया कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आधुनिक विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम होगा।

वाराणसी के राजातालाब के गंजरी में बनने वाले आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरित है, जिसमें अर्द्धचंद्राकार छत कवर और त्रिशूल के आकार की फ्लड-लाइट होगी। इसमें घाट की तरह बैठने वाली व्यवस्था को आकार दिया जाएगा।

स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी। राजातालाब क्षेत्र में रिंग रोड के पास बनने वाले इस स्टेडियम के दिसंबर 2025 तक तैयार होने की संभावना है। पीएमओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को और बढ़ाने के उद्देश्य से, लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से 16 अटल आवासीय विद्यालय, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के कारण मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और अनाथ बच्चों के लिए निर्मित किए गए हैं।

इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा।

यह खबर पढ़े- बदायूं में एसडीएम ने दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरल, डीएम ने लिया एक्शन

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...