back to top

कार्तिक आर्यन स्टारर ‘चंदू चैंपियन’ के फर्स्ट सॉन्ग ‘सत्यानास’ की ट्रेन पर दिलचस्प खुलासा, आइये जानें

कार्तिक आर्यन स्टारर ‘चंदू चैंपियन’ के सॉन्ग ‘सत्यानास’ में दिखी ट्रेन को लेकर खास जानकारी आई सामने, जानें सूत्रों ने क्या कहा!

मुंबई। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा प्रोड्यूस और कार्तिक आर्यन स्टारर ‘चंदू चैंपियन’ साल की सबसे बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर में फिल्म की आकर्षक और एंटरटेनिंग दुनिया की झलक देखने को मिली। जिसके बाद, हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिकल सफर को शुरू करते हुए फिल्म का पहला गाना ‘सत्यानास’ रिलीज़ किया। इस एनर्जेटिक डांस नंबर में कार्तिक आर्यन और उनके युवा कैडेट दोस्त अपनी जिंदगी के नए चैप्टर के शुरू होने का जश्न मनाते नजर आए हैं। इस गाने से जुड़ी खास बात यह भी है कि इसे खास तौर पर बनाई गई ट्रेन में सिर्फ 4 दिनों में शूट किया गया है।

चंदू चैंपियन के पहले गाने ‘सत्यानास’ ने अपनी कैची बिट्स और कार्तिक की लाइवली एनर्जी से दर्शकों को एक्साइटमेंट से भर दिया है। इस गाने की खास बात यह भी है कि गाने में नजर आ रहा ट्रेन खास तौर पर इसके लिए ही बनाया गया है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “सत्यानास गाने को 4 दिनों में शूट किया गया था और ट्रेन को खास तौर से गाने की शूटिंग के लिए बनाया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फिल्म की थीम, जो 1960 के समय में सेट है, वह बरकरार रहे और उसी तरह की वाइब्स को बनाए रखे।” इससे पता चलता है कि फिल्म कितनी बड़ी है और मेकर्स इसे हर तरह से खास बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

जैसे-जैसे ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को रिलीज होने की तैयारी कर रही है, फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। अपनी कॉम्पेलिंग स्टोरी लाइन, एंटरटसाइनिंग परफॉर्मेंस और अब एक धमाकेदार फर्स्ट सॉन्ग के साथ, ‘चंदू चैंपियन’ दुनिया भर के दर्शकों पर एक जबरदस्त इंपैक्ट छोड़ने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

पश्चिम एशिया संकट: पूर्वी भारत से निर्यात प्रभावित, माल ढुलाई भाड़ा 80 प्रतिशत तक बढ़ा,कोलकाता बंदरगाह पर सैकड़ों कंटेनर फंसे

कोलकाता। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण यूरोप जाने वाले सामान की ढुलाई की लागत (भाड़ा) में 60 से 80 प्रतिशत तक की...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...