back to top

मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दरोगा, सहयोगी गिरफ्तार, 33 किलो चरस बरामद  

गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दरोगा और उसके सहयोगी के कब्जे से 33 किलोग्राम चरस बरामद की गयी है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) केके विश्नोई ने बताया कि गोरखपुर के समन प्रकोष्ठ में तैनात लखनऊ निवासी दरोगा रवींद्र शुक्ला और उनके सहयोगी कुलवीर सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। विश्नोई ने बताया कि आरोपी नेपाल से चरस लाते थे।

विश्नोई ने बताया कि दरोगा समेत दोनों आरोपियों को गोरखपुर और महराजगंज पुलिस ने एक साझा अभियान में गिरफ्तार कर 33 किलोग्राम चरस की बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को धर्मशाला पुलिस स्टेशन के पास रोका गया। ये लोग स्कूटर से असुरन चौक की ओर जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह खबर पढ़े- बरेली में बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, सम्पत्ति विवाद में हत्या की आशंका 

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...