back to top

दक्षिण अफ्रीका में भारत के टेंट पेगिंग टीम ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, हासिल किया तीसरा स्थान

जॉर्ज (दक्षिण अफ्रीका). भारत की पांच सदस्यीय टेंट पेगिंग टीम ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।

टेंट पेगिंग घुड़सवारी के मान्यता प्राप्त 10 खेलों में से एक है। इसमें घुड़सवार का उद्देश्य भाले या तलवार की मदद से मैदान पर रखे सामान (रिंग, नींबू या लकड़ी के चौकोर टुकड़े) को भेद कर लक्ष्य की ओर ले जाना होता है।

टेंट पेगिंग का यह चौथा विश्व कप है और टूर्नामेंट में इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय टेंट पेगिंग टीम इससे पहले के दो सत्र में छठे और सातवें स्थान पर रही थी। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता के लिए नौ देशों ने क्वालीफाई किया था।

भारतीय टीम कोच कर्नल एसएस सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के पहले दिन चौथे स्थान पर थी। टीम दूसरे दिन इसमें सुधार कर तीसरे स्थान पर पहुंची और तीसरे दिन अपने इस स्थान का बचाव करने में सफल रही।

भारतीय टीम के लिए दिनेश गंगाराम कार्लेकर ने चार, मोहित कुमार छह, अमित छेत्री 12, मोहम्मद अबरार ने 31 और गौतम कुमार आत्मा ने 38 अंक बनाये।

यह भी पढ़े— घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को वाम दलों ने भी दिया अपना समर्थन

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से बिश्केक में मुलाकात की

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन के अपने समकक्ष डोंग जून से बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर बातचीत...

मिशन 2027: यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान, सीएम योगी ने बांटे 936 नियुक्ति पत्र

न कोई सिफारिश, न कोई पैसा", केवल योग्यता और आरक्षण के नियमों के आधार पर ही चयन सुनिश्चित किया गया है : सीएम योगी...

मैदान में उतरे मोदी… गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, किक मारने का वीडियो हुआ वायरल

सिक्किम को दी ₹4,000 करोड़ की सौगात सिक्किम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंगटोक यात्रा ने न केवल विकास की नई इबारत लिखी, बल्कि उनके एक...

जीएमआर स्पोर्ट्स और रग्बी इंडिया ने एचएसबीसी रग्बी प्रीमियर लीग के सीजन 2 में महिला फ्रेंचाइज़ियों की घोषणा की

नई दिल्ली। जीएमआर स्पोर्ट्स ने रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी में आज एचएसबीसी रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के विकास में एक अहम कदम की...

सुलतानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बस पलटी, कंडक्टर के चलाने से हुआ हादसा, 60 यात्री घायल

हादसे में लगभग 60 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 34 को कूरेभार के अस्पताल भेजा गया और 12 की गंभीर स्थिति को देखते...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...