back to top

BJP को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा INDIA गठबंधन, खरगे ने साधा निशाना

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया में काफी बदलाव आया है और गठबंधन के पक्ष में शांत लहर (अंडरकरंट) चल रही है जो लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगी।

खरगे ने एक समाचार एजेंसी के साक्षात्कार में कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में नफरत एवं विभाजन फैलाते हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि लोगों को लगता है कि यह लड़ाई अब लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है और वे उनकी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। खरगे ने भाजपा पर राम मंदिर, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर लोगों को बार-बार भड़काने और उन्हें भावनात्मक रूप से लूटने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि लोग अब उनका असली रंग समझ गए हैं।

खरगे ने कहा, देश भर में यात्रा करने के बाद हम यह महसूस कर रहे हैं कि हमारे पक्ष में एक शांत लहर चल रही है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को इस बार अधिक सीट मिलेंगी। हम भाजपा को सत्ता में आने के लिए आवश्यक सीट हासिल करने से रोकने में सफल रहेंगे। मुझे लगता है कि भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा, केवल हम ही नहीं, बल्कि जनता भी हमारे लिए लड़ रही है। हम जिस विचारधारा को मानते हैं लोग उसका समर्थन कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। यह साफ है कि भाजपा पिछड़ जाएगी और हम आगे बढ़ेंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...