back to top

जनता दर्शन में सीएम योगी ने जनता की सुनीं फरियाद, त्वरित निस्तारण का अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजकीय आवास पर जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। सीएम योगी ने जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 220 जन की उपस्थिति रही, मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। सीएम योगी ने लोगों को समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत भी दी कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

यह खबर भी पढ़े—चंद्रयान-3 का लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल दोनों अलग हुए, 23 को होगी सॉफ्ट लैंडिंग

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...