back to top

इमरान का यू-टर्न

दुनिया भर में अगर पाकिस्तान की पहचान ‘भिखारी देश’ की बनी है तो इसके लिए कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान का आतंक और कश्मीर के साथ प्रेम और भारत के साथ दुश्मनी जिम्मेदार है (पाकिस्तान सरकार और उसके प्रधानमंत्री भले ही यह ढींग हांकें कि भारत के साथ तब तक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते हैं जब तक कि कश्मीर में धारा 370 को बहाल नहीं किया जाता, लेकिन पाकिस्तान के जो आर्थिक हालात हैं उनमें अगर इमरान खान ने यह नीति नहीं बदली तो वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान असफल हो जायेगा और वहां गरीबी, बेकारी, असमानता, कुपोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की दुर्दशा जैसी स्थितियां इतनी विकट हो जायेंगी कि सिंधु और बलूचिस्तान की अवाम पाकिस्तान से आजादी के लिए पूरी तरह विद्रोह पर उतर आयेगी।

दरअसल मुट्ठी भर हुक्मरानों और वर्दी की तानाशाही के शिकंजे को नागरिक उन स्थितियों में बहुत दिनों तक बर्दास्त नहीं करेंगे जबकि उनको घुट-घुटकर जीने के लिए मजबूर न होना पड़े। हां आर्थिक संपन्नता ऐसी चीज है कि अगर यह सुलभ हो जाये तो जरूर अवाम अपने हुक्मरानों की कुछ गलत हरकतों को माफ कर देती है। पाकिस्तान में सेना, कट्टरपंथी तंजीमों और राजनीतिक वर्ग के बीच जो नापाक गठजोड़ चल रहा है उसमें जनता पिस रही है और पाकिस्तान दिनोंदिन गर्त में जा रहा है।

पाकिस्तान अपनी आजादी के बाद से अब तक भारत के साथ चार युद्ध और तीन-चार दशक से छद्म युद्ध कर रहा है, हमेशा पराजित हुआ है लेकिन हर दिन पाकिस्तान के बद दिमाग सियासतदान भारत पर हमले की धमकी देते रहते हैं। कट्टरपंथियों और मूर्ख नेताओं की इन कोरी धमकियों के पीछे एक उद्देश्य होता है कि भारत के साथ युद्ध जैसा माहौल बनाये रखा जाये। इससे कट्टरपंथियों, नेताओं और सैन्य प्रातिष्ठान को बहुत फायदा होता है।

पाकिस्तान को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने वाले इस वर्ग के दबाव में आकर ही इमरान खान को भारत के साथ व्यापार शुरू करने के फैसले से पलटी मारनी पड़ी। एक ऐसे दौर में जब पाकिस्तान में चीनी, आटा, टमाटर सहित तमाम मौसमी सब्जियों के दाम आसमान पर हैं, कपास की कमी के कारण वस्त्रोद्योग संकटग्रस्त है और इसके आयात के लिए पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा खर्च करने को लेकर भी हाथ बंधे हुए हैं।

ऐसे में पाकिस्तान की इकोनॉमिक कोआर्डिनेशन कमेटी का भारत के साथ ट्रेंड शुरू करने का फैसला पाकिस्तान और वहां की जनता के हित में था, लेकिन इमरान खान अपने इस फैसले पर टिक नहीं पाये। उनको विपक्ष, सैन्य प्रतिष्ठिान और अपनी ही पार्टी के कट्टरपंथियों के सामने झुकना पड़ा। भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार में पाकिस्तान को बहुत फायदा हो सकता है।

वहां आटा, चीनी, टमाटर व हरी सब्जियों के दाम काफी नीचे आ जाते, वस्त्रोद्योग को सस्ता कच्चा माल मिलता जिससे रोजगार के साथ ही निर्यात व्यापार बढ़ाने का मौका भी मिलता। लेकिन पाकिस्तान के बदमिजाज नेताओं को कौन समझाये। इनका आर्थिक ज्ञान भैंस एवं गधे बेचकर तरक्कीकरने तक ही सीमित है और जब तक इमरान खान ऐसे बददिमाग नेताओं से घिरे रहेंगे तब तक पाकिस्तान की जनता गरीबी और महंगाई की चक्की में पिसती रहेगी।

RELATED ARTICLES

धनतेरस पर क्यों होती है भगवान धन्वंतरि की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और आरोग्य मंत्र

नई दिल्ली: धनतेरस का पर्व इस साल 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान धन्वंतरि की जयंती भी मनाई जाती...

क्या वाकई प्रदूषण कम करते हैं ग्रीन पटाखे? सेहत और जेब पर कितना पड़ता है असर, जानें पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: दिवाली आते ही पटाखों से होने वाले प्रदूषण और जहरीली धुंध की चिंता बढ़ जाती है। इसी समस्या को कम करने के...

धनतेरस पर शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, पूजा और खरीदारी के लिए जानें तीन बड़े शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर शुक्र प्रदोष का विशेष संयोग बन रहा...

‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार के साथ PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, मुलाकात के बाद कही दिल छू लेने वाली...

नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

दिवाली पर BSNL का बड़ा धमाका! ₹2,799 के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी, Jio दे रहा 5 महीने की मुफ्त सेवा

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने...

यूपी में नहीं थमेगा सरकारी नौकरियों का सिलसिला! CM योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी करेंगे भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी...

CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केरल कांग्रेस पदाधिकारियों को थमाया नोटिस

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश...

दिवाली और छठ पूजा के लिए चल रही 18 हजार स्पेशल ट्रेनें: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अश्वनी...

यूक्रेन शांति वार्ता से पहले यूरोप पर रूस का तंज, पूछा- बातचीत में कौन करेगा प्रतिनिधित्व?

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। इस बीच क्रेमलिन ने यूरोपीय देशों पर निशाना साधते...