back to top

इमरान ने दो हिंदू किशोरियों के जबरन धर्म परिवर्तन, विवाह की खबरों की जांच के दिए आदेश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिंध प्रांत में दो हिंदू किशोरियों के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन एवं कम उम्र में विवाह कराए जाने की खबरों की जांच के आदेश दिए हैं। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने रविवार को यह जानकारी दी।

हिन्दू लड़कियों 13 वर्षीय रवीना

हिन्दू लड़कियों 13 वर्षीय रवीना एवं 15 वर्षीय रीना को होली की पूर्व संध्या पर सिंध के घोटकी जिले में उनके घर से कुछ दबंग पुरुषों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। अपहरण के कुछ समय बाद ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक मौलवी दोनों लड़कियों का निकाह कराते हुए कथित तौर पर दिख रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में दोनों नाबालिगों को यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम कुबूल किया है। सूचना मंत्री चौधरी ने रविवार को उर्दू में ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने सिंध के मुख्यमंत्री से उन खबरों की जांच के लिए कहा है जिनमें उक्त लड़कियों को पंजाब के रहीम यार खान ले जाने की बात कही गई है।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने

साथ ही चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिंध एवं पंजाब सरकारों को घटना के संबंध में एक संयुक्त कार्य योजना बनाने और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए मजबूत कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के अल्पसंख्यक, हमारे झंडे का सफेद रंग हैं और हमारे झंडे के सारे रंग हमारे लिए कीमती हैं। हमारे झंडे का संरक्षण हमारा कर्तव्य है। इस बीच, गृह राज्य मंत्री शहरयार खान अफरीदी ने सिंध पुलिस के आईजी को लड़कियों के अपहरण की जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्वीट किया, दोनों लड़कियां पाकिस्तान की नागरिक हैं और उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पाकिस्तान में हिन्दू समुदाय ने घटना के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्वाई की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को देश के अल्पसंख्यकों से किए गए वादे की याद भी दिलाई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...