back to top

भाजपा के पास प्रधानमंत्री के लिए कोई दूसरा चेहरा हो तो वह बताए: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों के गठबंधन के नेता के बारे में सवाल पूछ रही भाजपा पर तंज करते हुए आज कहा कि देश की जनता अगले चुनाव के बाद नया प्रधानमंत्री चाहती है और भाजपा के पास अगर इस पद के लिए कोई दूसरा चेहरा हो तो बताए।

वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। अखिलेश ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में विपक्षी दलों के सम्भावित गठबंधन के नेता के बारे में भाजपा द्वारा प्रश्न उठाए जाने सम्बन्धी सवाल पर कहा भारत का इतिहास बताता है कि नेतृत्व तो जनता खुद ही तय कर लेती है। उन्होंने कहा आने वाले समय में आप देखेंगे कि हमारे पास कितने विकल्प हैं… लेकिन एक बात तो बिल्कुल सच है, और जनता स्वीकार कर रही है। जब परिणाम आएगा तो आप भी स्वीकार करेंगे कि देश नए प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है। अगर भाजपा के पास कोई नया प्रधानमंत्री हो तो बताएं। सपा अध्यक्ष ने साफ किया कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

भाजपा ने 40 से ज्यादा पार्टियों के साथ गठबंधन किया

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 40 से ज्यादा पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। (शनिवार को कोलकाता में तो) अभी 20-22 दल के नेता ही साथ नजर आए हैं। मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा गत शनिवार को बसपा मुखिया मायावती के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं की यह भाषा उनकी हताशा का नतीजा है। चूंकि भाजपा ने अपने शासनकाल में कोई काम नहीं किया है, तो उसके नेता काम की बात कैसे करेंगे। अभी चुनाव आ रहा है तो और भी बातें होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा…

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ निचले स्तर के कार्यकर्ता -नेता ही नहीं बल्कि सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की भी भाषा ऐसी ही है। वाराणसी में सोमवार से शुरू हुए प्रवासी भारतीय दिवस आयोजन पर अखिलेश ने कहा कि जैसा कि पिछले कई वर्षों से इंतजार हो रहा है कि प्रवासी भारतीय यहां कुछ निवेश करेंगे। शायद कुम्भ को देखने और गंगा में स्नान करने के बाद उनका मन बदलेगा और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश होगा। उन्होंने कहा कि हमने इन्वेस्टर्स समिट तो देखी। उसमें मंच पर बैठे लोग हर जगह मंच पर ही रहते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि वे आपके यहां निवेश कर देंगे। निवेश कराने के लिए कुछ नीतियां चाहिए। कुछ फैसले और भरोसा चाहिए। भरोसा ठोंको नीति से तो आएगा नहीं।

साधु-संतों को पेंशन दिए जाने की तैयारियों की खबर

उन्होंने कहा, मैं तो कहता है कि प्रवासी भारतीय काशी, कुम्भ होकर लौटते समय हमारे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भी निकल जाएं। तब वे आकलन करें कि कौन काम कर रहा है और कौन जनता को धोखा दे रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा साधु-संतों को पेंशन दिए जाने की तैयारियों की खबरों पर अखिलेश ने कहा कि उन्हें कम से कम २० हजार रुपए पेंशन मिलनी चाहिए। हम तो चाहते हैं कि समाजवादी पेंशन योजना और यश भारती पुरस्कार प्राप्त लोगों को मिलने वाली पेंशन फिर से शुरू की जाए। सपा प्रमुख ने एक अन्य सवाल पर कहा कि सपा और बसपा नेतृत्व ने गठबंधन के बाद सीट बंटवारे के मामले में उत्तर प्रदेश की बहुत सी सीटों पर निर्णय ले लिया है। इसका एलान भी जल्द होगा। जहां तक सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सवाल है तो वह जहां से चुनाव लडऩा चाहेंगे, सपा उन्हें वहां से लड़ाएगी।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...