back to top

IDBI बैंक की रणनीतिक बिक्री के लिए वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन कर रही सरकार: सूत्र

नयी दिल्ली। सरकार आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक हिस्सेदारी बेचने के लिए मिली वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन कर रही है और यह प्रक्रिया स्थिर गति से आगे बढ़ रही है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने पहले बताया था कि अरबपति निवेशक प्रेम वत्स समर्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने जुलाई में आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी संशोधित बोलियां जमा की थीं।

सूत्रों ने आगे का विवरण साझा किए बिना कहा कि आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया स्थिर गति से आगे बढ़ रही है। सरकार इच्छुक निवेशकों द्वारा प्रस्तुत वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन कर रही है। दोनों बोलीदाताओं के पास भारतीय बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव है।

दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने इस साल की शुरूआत में आरबीएल बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था, जबकि फेयरफैक्स फाइनेंशियल के पास निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बोलीदाताओं को गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से उपयुक्त एवं उचित का मूल्यांकन पहले ही मिल चुकी है। यह दूसरा मौका है जब इच्छुक बोलीदाताओं ने आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए वित्तीय बोलियां लगाई हैं। सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) मिलकर इस बैंक में अपनी 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...