लखनऊ। बहुजन समाजवादी (बसपा) से पूर्व विधायक इमरान मसूद को निकाल दिया गया है। इस दौरान इमरान मसूद ने बसपा पर जमकर हमला बोला और कई खुलासे किये। उन्होंने कहा कि सदस्यता के लिए सहारनपुर से पार्टी के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे गए थे।
इमरान मसूद ने कहा कि मेरी औकात नहीं है कि मैं पांच करोड़ रुपये दूं। मैंने बहनजी से पहले ही कह दिया था कि मेरे पास आदमी हैं, वोट हैं, मगर नोट नहीं हैं। बहनजी ने जो आशीर्वाद दिया था, उसके वजन को मैं समझता हूं, मैंने बसपा के उत्थान के लिए काम किया। चुनाव में मिले वोट से भी पार्टी को पता चल गया है कि मेरे पास कितने वोट हैं। वह मेयर चुनाव में दिखाई भी दिया है।
इमरान ने कहा कि पार्टी में शामिल बहनजी ने किया था, निष्कासन जिलाध्यक्ष कर रहा है। आगे क्या रणनीति होगी, इस पर उन्होंने कहा कि यह आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन लोकसभा चुनाव मैं हर हाल में लड़ूंगा।
उन्होंने कहा कि बहनजी गठबंधन में नहीं गईं तो प्रदेश में बहनजी जीरो पर आउट हो जाएंगी। वहीं बसपा से निष्कासित नोमान 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले रालोद छोड़कर बसपा में आए थे और गंगोह विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मो. मुजतबा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व सहारनपुर में पैराशूट प्रत्याशी को लोकसभा टिकट न दें, बल्कि पार्टी के कठिन दौर में भी संघर्ष के साथी रहे कार्यकर्ताओं में से किसी को प्रत्याशी बनाया जाए।
यह भी पढ़े— मायावती का बड़ा एलान-गठबंधन नहीं, अकेले लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा





