back to top

मैं पंजाब का हूं, विरोधियों की आलोचना की परवाह नहीं: सनी देओल

गुरदासपुर (पंजाब)। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सनी देओल का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और विरोधियों की ओर से यह कहे जाने से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुए हैं कि वह बाहरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पंजाब के हैं और उनका ताल्लुक यहीं से है।

इस सीट पर सनी का मुकाबला मौजूदा सांसद

इस सीट पर सनी का मुकाबला मौजूदा सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है। सनी ने बताया, लोग मुझसे इस बारे में (बाहरी कहे जाने पर) सवाल पूछते रहते हैं और मैं कहता हूं कि मैं यहां कही जा रही बातों का जवाब देने नहीं आया हूं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान सनी ने कहा, मैं यहां काम करने और लोगों की सेवा के लिए आया हूं। मैं यहां अपना काम करने आया हूं। मेरा काम लोगों और मेरे क्षेत्र को समझना है। जानेमाने अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र के बेटे सनी पर विपक्ष आरोप लगा रहा है कि उन्हें पंजाब के बारे में कोई समझ नहीं है।

उन्हें बाहरी और पैराशूट उम्मीदवार करार दे रही हैं

विपक्षी पार्टियां उन्हें बाहरी और पैराशूट उम्मीदवार करार दे रही हैं। सनी आजकल एसयूवी या मिनी ट्रक में रोड शो कर रहे हैं, जिसमें अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है। उनके साथ भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेता भी होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर वह कभी लोगों को शर्मिंदा नहीं करेंगे और कभी उनसे विश्वासघात नहीं करेंगे। सनी ने कहा, उन्होंने मेरे प्रति जो प्रेम दिखाया है, वह शानदार है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो लोगों के गम उनसे लेकर उन्हें खुश करता हूं।

सनी ने कहा, मैं नया-नया आया हूं

यह मेरा स्वभाव है। सनी ने कहा, मैं नया-नया आया हूं, लेकिन मैं जिद्दी हूं और मैंने जो तय किया है, वह हासिल करूंगा। गौरतलब है कि जिद्दी सनी की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़ ने सनी पर आरोप लगाया है कि उन्हें पंजाब के मुद्दों की समझ नहीं है। जाखड़ ने कहा, राजनीति गंभीर काम है, कोई टाइम पास गतिविधि नहीं है। इस आरोप पर सनी ने कहा, मैं पंजाब का हूं और यहीं से ताल्लुक रखता हूं। उन्होंने कहा कि विरोधियों को जो मन में आए वो बोलें, लेकिन इससे उन पर असर नहीं पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...