back to top

पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद  

वाराणसी। यूपी के वाराणसी के सारनाथ थाना अंतर्गत पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पति रेल पटरी पर बैठी नाराज पत्नी को मनाने गया था।

सारनाथ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ब्रजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सारनाथ थानाक्षेत्र के पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाला 30 वर्षीय गोविंद सोनकर शराब का आदी था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह शराब पी रहा था और इसी बात को लेकर उसका उसकी 28 वर्षीय पत्नी खुशबू सोनकर से झगड़ा हो गया।

न्होंने बताया कि गुस्साई पत्नी रेल पटरी पर लेट गयी और गोविंद उसे बचाने के लिए गया। सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार, इसी बीच दोनों की एक ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोविंद नशे में था और पत्नी के विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के बाद गुस्साई पत्नी रेल पटरी पर पहुंच गई तथा पति भी उसे मनाने के लिए वहां पहुंच गया और उसे वहां से हटाने का प्रयास करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच ट्रेन आ गयी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक दम्पति के तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि बेटा 6 साल का है, जबकि दो बेटियां क्रमश: तीन साल और चार साल की हैं। उन्होंने बताया कि गोविंद सोनकर फल बेचने का काम करता था। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक दम्पति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं और मामले की जांच की जा रही है।

यह खबर पढ़े- इजराइल और हमास जंग को लेकर प्रयागराज में अलर्ट घोषित, सोशल मीडिया पर बढ़ी निगरानी 

RELATED ARTICLES

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...