back to top

हिंदुओं के पास भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है: योगी

मेरठ (उप्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि हिन्दुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा, जिस तरह बसपा प्रमुख मायावती ने मुस्लिमों के लिए वोट मांगे हैं । मुस्लिमों से कहा है कि वे सिर्फ गठबंधन के लिए वोट करें और अपना वोट बंटने ना दें।

अब समय आ गया है कि

अब हिंदुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, सपा-बसपा, रालोद और कांग्रेस को अगर अली पर विश्वास है, तो हमें बजरंगबली पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा, वे (सपा-बसपा-रालोद और कांग्रेस) मान चुके हैं कि बजरंगबली के अनुयाई उन्हें वोट नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वे लोग हैं जो मुस्लिम लीग जैसे हरे वायरस के साथ मिलकर देश को बर्बाद करना चाहते हैं। अब समय आ गया है कि इस हरे वायरस को सदैव के लिए खत्म किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मायावती ने

उल्लेखनीय है कि मायावती ने देवबंद में गठबंधन की संयुक्त रैली में कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हर समुदाय के लोग रहते हैं । सहारनपुर, बरेली में मुसलमानों की आबादी काफी अधिक है । मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वे कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बंटने ना दें। अपना वोट सपाबसपारालोद गठबंधन को दें । योगी शुक्रवार को गाजियाबाद में मोदी जी की सेना कहकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं। इसके बाद चुनाव आयोग को उन्हें आगाह करना पडा कि वे भविष्य में अपने वक्तव्यों में सतर्कता बरतें।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...