back to top

गोडसे का जन्मदिन मनाने के आरोप में हिंदू महासभा के छह लोग गिरफ्तार

सूरत। हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ताओं ने सूरत के लिम्बायत इलाके में एक मंदिर में रविवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जन्मदिन कथित तौर पर मनाया। गोडसे का जन्म 19 मई 1910 को पुणे जिले के बारामती में हुआ था जो उस समय बंबई प्रेजीडेंसी का हिस्सा था।

सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने शहर के लिम्बायत इलाके में सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के परिसर में जश्न मनाया जिसके बाद उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मा ने कहा, गांधी जी की हत्या करने वाले गोडसे के जन्मदिन का जश्न मनाने की उनकी हरकत से नागरिकों की भावनाएं काफी आहत हुई।

यह लोगों को भड़काने और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाडऩे की कोशिश है। अधिकारियों ने बताया कि इन छह लोगों को आईपीसी की धारा 153, 153ए और 153बी के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान हिरेन मशरू, वला भारवाड, वीराल माल्वी, हितेश सुनार, योगेश पटेल और मनीष कलाल के रूप में की है।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

गणेश उत्सव : शहर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल बने आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही गणेश चतुर्थी की धूम शुरू होने वाली है। जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस बार...

श्री कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन

लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति बुद्धेश्वर लखनऊ द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण...

सर्वेश अस्थाना मुस्कान के पर्याय है : डॉ विद्याबिन्दु सिंह

लखनऊ। स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना पर डॉ सुरभि द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'शब्द सारथी:सर्वेश अस्थाना' का लोकार्पण उनके ही जन्मदिन पर हिंदी संस्थान में हुआ।...

पर्युषण पर्व संयम धर्म की साधना का पर्व, कल्पसूत्र का वाचन प्रारंभ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के तीसरे दिन सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। नित्य प्रतिक्रमण एवं...

‘नीब करौरी बाबा’ का अनकहा पहलू दिखाती है फिल्म ‘हनुमान अंश’

लखनऊ। गत मई में प्रख्यात संत नीब करौरी बाबा पर फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' आई थी। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...