back to top

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

‘संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य
लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में 24 ग्रंथों के रचनाकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का विमोचन हुआ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक के विमोचन के अवसर चली साहित्यिक परिचर्चा में विद्वानों ने विचार भी व्यक्त किये। डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की अद्विक प्रकाशन द्वारा छापी कृति संक्रान्ति का संहार पानीपत के 14 जनवरी 1761 को हुए तृतीय युद्ध पर आधारित ऐतिहासिक उपन्यास है। इस निर्णायक युद्ध की पृष्ठभूमि में रचित उपन्यास में इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय को मानवीय संवेदना, राजनीतिक अंतर्दृष्टि और साहित्यिक कल्पना के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। वहीं बेंजाई प्रकाशन सुल्तानपुर द्वारा प्रकाशित काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक कहानी-संग्रह है। इसमें वेद से आधुनिक विश्व तक की वैचारिक और सांस्कृतिक यात्रा को कथा के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। परिषद के लखनऊ अध्यक्ष निर्भय नारायण गुप्त की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता आलोचक डॉ. रिंकी मणिकर्णिका ने दोनों कृतियों के साहित्यिक, ऐतिहासिक और वैचारिक पक्षों पर विचार रखा। ‘संक्रान्ति का संहार पुस्तक पर उन्होंने कहा कि इसमें श्रमसाध्य तरीके से ऐतिहासिक तथ्यों को एकत्र कर रखा गया है। कथा संग्रह कालयात्रा…. पर उनका कहना था कि भारतीय ज्ञान-परंपरा, संस्कृति, इतिहास और आधुनिक वैश्विक चेतना के विविध आयामों को बयान करती है। डॉ. ममता पंकज के संचालन में चले समारोह में अतिथियों के तौर पर कार्यक्रम में पेशवा बाजीराव बल्लाल भट्ट के वंशज राजराजेश्वर प्रभाकर नारायण राव पेशवा के साथ, आरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेन्द्र, पूर्व सीएमओ डॉ.अनिल मिश्र, महेंद्र भीष्म, डॉ. नरेन्द्र भूषण, श्रीमती सीमा मधुरिमा, डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, डॉ विजय प्रताप आर्य, डॉ अनिल कुमार तिवारी, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, राजीव वत्सल, करुणानिधि तिवारी, वेद प्रकाश द्विवेदी, डा. जयप्रकाश तिवारी, डॉ आशा शैली और बौद्धिक जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...