back to top

Health Tips : गर्मियों में रोजाना पी रहे हैं निम्बू पानी तो हो सकता है नुकसान, आइये जानें

हेल्थ न्यूज़। Nimbu-Pani Ke Side Effects : निम्बू पानी के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना निम्बू पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से निम्बू पानी के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। इसलिए गर्मियों में आप निम्बू पानी का सेवन करना चाहते हैं तो एक लिमिट में इसका सेवन करें तो आपको इसका फायदा मिलेगा।

निम्बू पानी के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान

डिहाइड्रेशन का खतरा : ज्यादा नींबू पानी पीने से आपकी बॉडी में पानी की कमी पैदा हो सकती है यानी आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल नींबू पानी की ज्यादा मात्रा कंज्यूम करने से आपकी बॉडी में मौजूद पानी की अच्छी खासी मात्रा यूरिन के रास्ते निकल जाती है।

बिगड़ सकती है तबीयत : अगर आप बहुत ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो आपका गला भी खराब हो सकता है। आपको टॉन्सिलाइटिस और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नींबू पानी की वजह से आपके दांतों में सड़न भी पैदा हो सकती है। नींबू का एसिडिक नेचर आपकी ओरल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है। आपके दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या भी हो सकती है।

यह खबर भी पढ़े : आसानी से वजन घटाने के लिए करें ये काम, जल्द दिखने लगेगा असर

इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

नींबू में पाए जाने वाले ऑक्सलेट की अच्छी खासी मात्रा किडनी स्टोन जैसी खतरनाक बीमारी के रिस्क को काफी हद तक बढ़ा सकती है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो आपकी बोन हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, इस नेचुरल ड्रिंक को पीने की वजह से बोन्स में जमा कैल्शियम तेजी से कम होने लगता है और आपको जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज का सेवन एक लिमिट में करना चाहिए नहीं तो नुकसान कर सकता है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...