back to top

हरियाणा न्यायिक सेवा: मूल्यांकन प्रक्रिया पर गौर करने के लिए पूर्व न्यायाधीश सीकरी नियुक्त

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व न्यायाधीश के सीकरी को हरियाणा में सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में अपनाई गई मूल्यांकन प्रक्रिया पर गौर करने की जिम्मेदारी सौंपी । सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के 107 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए आएाजित परीक्षा में 1100 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें से सिर्फ नौ को इसके लिए जगह मिल सकी।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने कहा कि इस परीक्षा में 1100 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और इनमें से सिर्फ नौ ही इसमें उत्तीर्ण हुए। पीठ ने कहा कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सीकरी इस पहलू पर गौर करेंगे कि क्या इस परीक्षा के लिए अपनाई गई मूल्यांकन प्रक्रिया स्वीकार्य है या नहीं और वह इस संबंध में न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। पीठ ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को निर्देश दिया कि इस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सीकरी के समक्ष पेश की जाएं। शीर्ष अदालत ने हरियाणा में सिविल जज (जूनियर डिवीवन) परीक्षा के 92 अभ्यर्थियों की याचिका पर यह आदेश दिया। इन अभ्यर्थियों ने 11 अप्रैल को घोषित मुख्य (लिखित) परीक्षा के नतीजे निरस्त करने का अनुरोध किया हैं।

29 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा

शीर्ष अदालत ने 29 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि उसकी स्वीकृति के बगैर हरियाणा में किसी भी सिविल जज की नियुक्ति नहीं की जाए। याचिका में चयन प्रक्रिया और परीक्षा में मूल्यांकन के लिए अपनाई गई पद्घति को चुनौती देते हुए कहा है कि यह अनुचित, मनमाना और दुर्भावनापूर्ण थी। याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि चयन प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे याचिकाकर्ताओं और अन्य असफल अभ्यर्थियों को अपूर्णीय क्षति होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा के नतीजे आने के तुरंत बाद अंक और उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने के लिए सूचना के अधिकार कानून के तहत कई आवेदन किए गए परंतु इसका कोई लाभ नहीं हुआ और इन नतीजों के तुरंत बाद ही इंटरव्यू का कार्यक्रम निर्धारित था।

हरियाणा में न्यायिक अधिकारियों के…

हरियाणा में न्यायिक अधिकारियों के 107 पदों के लिए 22 दिसंबर, 2018 को आएाजित प्रारंभिक परीक्षा में 14,301 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमे से 1,282 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों ने 15 और 17 मार्च 2019 को आयोजि मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया। याचिका में कहा गया कि सबसे अधिक आश्चर्यजनक तो यह था कि मुख्य परीक्षा में शामिल कम से कम 20 से 30 ऐसे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए चुनाव नहीं हुआ जो पहले ही दूसरे राज्यों में न्यायिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे या इस समय संबंधित राज्यों में न्यायाधीश हैं। याचिका के अनुसार कुछ तो ऐसे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के योग्य नहीं पाया गया जिन्होंने अपने अपने प्रतिष्ठित लॉ कालेजों में टॉप किया था और गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...