back to top

हरमनप्रीत के आउट होने के बाद मुझे फिर से फोकस करने में मदद मिली : जेमिमा

नवी मुंबई । अपने नाबाद शतक से भारत को वनडे विश्व कप फाइनल में ले जाने के बाद भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए जेमिमा रौड्रिग्स ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद उन्हें फिर से फोकस करने में मदद मिली।

दबाव में बेहतरीन पारी खेलते हुए जेमिमा ने 134 गेंद में नाबाद 127 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने रिकॉर्ड 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया को हराया । अब फाइनल में सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा ।जेमिमा ने मीडिया से कहा ,मैं हैरी दी से कह रही थी कि हम दोनों को जीत तक ले जाना है ।

 ⁠
उन्होंने कहा ,जब वह आउट हुई तो मुझे फिर से फोकस करने में मदद मिली क्योंकि थकान के कारण मेरी एकाग्रता टूट रही थी । हरमन के आउट होने के बाद मुझे लगा कि अतिरिक्त जिम्मेदारी से खेलना होगा । मैने खुद से कहा कि वह आउट हो गई है तो उसके लिये मैं ही रन बनाऊंगी , मुझे टिककर खेलना है ।जेमिमा ने कहा , इससे मेरा फोकस फिर बना और मैं समझदारी से खेलने लगी ।प्रेस कांफ्रेंस में बार बार रो पड़ी जेमिमा ने कहा कि भगवान पर अटूट आस्था से उन्हें बेचैनी से उबरने में मदद मिली ।

उन्होंने कहा ,मैं प्रार्थना कर रही थी । मैं खुद से बात कर रही थी क्योंकि काफी ऊर्जा खत्म हो चुकी थी । मैं थक गई थी और इसकी वजह से कुछ पेचीदा शॉट खेले । मैं सोच रही थी कि कैसे खेलूं । आक्रामक रहूं या अंत तक टिकी रहूं और मैने सीखा कि अंत तक डटकर खेलना जरूरी था।

उन्होंने कहा ,मैं खुदा से बात कर रही थी क्योंकि मेरा मानना है कि मेरा उनसे निजी रिश्ता है और जब मैं खुद नहीं कर पाती तो वह मेरे लिये कर देते हैं ।इस पारी से पहले जेमिमा कठिन दौर से गुजर रही थी और टीम से बाहर भी हुई लेकिन उसके साथी खिलाड़ी उसके साथ डटे रहे ।

उन्होंने कहा ,कोई अपनी कमजोरियों के बारे में बात नहीं करना चाहता । टूर्नामेंट की शुरूआत में काफी बैचेनी से गुजर रही थी । अपनी मां को फोन करके पूरा समय रोती रहती थी क्योंकि जब आप इन हालात से गुजर रहे होते हैं तो कुछ सूझ नहीं पड़ता ।

उन्होंने कहा ,समझ में नहीं आता कि क्या करें । ऐसे समय में मेरे माता पिता ने मेरा खूब साथ दिया । अरूंधति रेड्डी से मैं रोज बात करती थी और उसके सामने रोती थी । स्मृति (मंधाना) ने मेरी काफी मदद की । उसे पता था कि मैं क्या महसूस कर रही हूं । कुछ नेट सत्रों में वह खड़ी रही , कुछ कहा नहीं लेकिन उसे पता था कि उसकी मौजूदगी मेरे लिये अहम है । राधा यादव ने मेरा बहुत ख्याल रखा ।

जेमिमा ने मैच के बारे में कहा ,डी वाई पाटिल स्टेडियम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है । मैं यही सोच रही थी कि टिके रहना है तो रन खुद ब खुद मिलेंगे ।

RELATED ARTICLES

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी संग्राम तेज, BJP का बड़ा दावा- 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर सियासत गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद...

बहू के इलाज का कर्ज चुकाने के लिए बनी चोरनी! आगरा में 25 लाख के जेवर उड़ाने वाली सास गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार...

देश का पहला AI पुलिस स्टेशन तैयार, शिकायत से लेकर चार्जशीट तक तकनीक संभालेगी अहम जिम्मेदारी

हैदराबाद: सरकारी विभागों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब पुलिस व्यवस्था में भी इस तकनीक को शामिल...

UPI पेमेंट पर साइबर फ्रॉड का खतरा, बैंकों ने Fintech कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली : डिजिटल पेमेंट ने रोजमर्रा की खरीदारी से लेकर बड़े बिलों के भुगतान तक पैसों का लेनदेन आसान बना दिया है। आज...

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी संग्राम तेज, BJP का बड़ा दावा- 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर सियासत गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद...

बहू के इलाज का कर्ज चुकाने के लिए बनी चोरनी! आगरा में 25 लाख के जेवर उड़ाने वाली सास गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार...

देश का पहला AI पुलिस स्टेशन तैयार, शिकायत से लेकर चार्जशीट तक तकनीक संभालेगी अहम जिम्मेदारी

हैदराबाद: सरकारी विभागों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब पुलिस व्यवस्था में भी इस तकनीक को शामिल...

CM धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं की सौगात

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी गढ़वाल जिले के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक...

छठ पर कब दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें 15 नवंबर का शुभ समय, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

नई दिल्ली: छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है और इसके हर दिन का अपना विशेष महत्व है। पर्व के तीसरे दिन संध्या...