back to top

हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा गत चैंपियन भारत, नजरें स्वर्ण पदक पर

काकामिगाहारा। गत चैंपियन भारत बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक को फिर जीवंत करेगा तो टीम की नजरें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने पर भी टिकी होंगी।

एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम सीधे लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी और भारत इस मौके को गंवाना नहीं चाहेगा।

दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।इसी साल विश्व कप में निराशाजनक अभियान में सातवें स्थान पर रहने के बाद भारत ने एशियाई खेलों में अब तक अजेय प्रदर्शन किया है। टीम ने पूल ए में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 13-1 की जीत से की। इसके बाद श्रीलंका को 16-1 से हराया। भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 8-2 से जीत दर्ज की और फिर मेजबान जापान को 2-0 से हराया जो पूल चरण का उसका सबसे कड़ा मुकाबला रहा।भारत ने ग्रुप चरण का समापन बांग्लादेश पर 10-0 की शानदार जीत के साथ किया।

पूरे टूर्नामेंट में भारत ने प्रभावी प्रदर्शन किया है और उसकी आक्रमण पंक्ति भी सही समय पर लय में आ गई है।फारवर्ड दिलप्रीत सिंह नौ गोल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके साथी फारवर्ड अभिषेक और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम पर आठ-आठ गोल हैं। पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक भारत के लिए लगातार बड़ा हथियार रहे हैं।

भारत को मिडफील्डर राज कुमार पाल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। टीम के आखिरी पूल मुकाबले में बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रिजर्व खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, राज के साथ ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही हमारे पास काफी अनुभव है जो टीम में आ रहा है। नीलकांत ओलंपिक और विश्व कप खेल चुके हैं। इसलिए महत्वपूर्ण समय पर अनुभवी खिलाड़ी का टीम में आना अच्छा है।

दूसरी ओर पाकिस्तान पूल बी में शीर्ष पर रहने की राह पर था लेकिन मलेशिया के खिलाफ 4-5 की करीबी हार ने उसे दूसरे स्थान पर धकेल दिया और बृहस्पतिवार के बहुप्रतीक्षित मुकाबले की पटकथा तैयार कर दी।पाकिस्तान ने अपने अन्य पूल मुकाबलों में थाईलैंड को 9-0, उज्बेकिस्तान को 5-1, चीन को 3-0 और ओमान को 7-2 से हराया।

पाकिस्तान की गोल करने की उम्मीदें ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ सुफियान खान पर होंगी जो शानदार फॉर्म में हैं और 11 गोल के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।सुफियान और भारत के हरमनप्रीत के बीच मुकाबला इस मैच का अहम पहलू हो सकता है। दोनों टीम जानती हैं कि पेनल्टी कॉर्नर गंवाना महंगा साबित हो सकता है।काकामिगाहारा में बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है जबकि सप्ताह की शुरुआत में लगातार बारिश हुई थी।

भारत 2016 दक्षिण एशियाई खेलों के फाइनल के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हारा है। दोनों टीम अब एशियाई खेलों के फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर हैं और ऐसे में गलती की गुंजाइश बेहद कम होगी।भारत अपनी आक्रामक क्षमता के साथ रक्षात्मक अनुशासन का संतुलन बनाने की कोशिश करेगा जबकि पाकिस्तान की टीम पेनल्टी कॉर्नर से मिलने वाले मौकों को गोल में बदलने पर जोर देगी।

 

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...