back to top

सरकार ने अंतरिक्ष में चौकीदार तैनात करने के लिए कदम उठाए हैं: मोदी

जयपुर (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने अंतरिक्ष में चौकीदार तैनात करने के लिए कदम उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार के लिए मतदान करें जो केवल नारेबाजी नहीं करे बल्कि ठोस फैसले कर सके।

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में कोरापुट जिले

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में कोरापुट जिले के जयपुर इलाके में एक रैली के साथ ही पूर्वी भारत में चुनाव प्रचार मुहिम शुरू करते हुए कहा कि राजग सरकार लोगों के समर्थन के बिना देश में कोई विकास कार्य नहीं कर पाती। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने समर्थकों का आशीर्वाद मांगा और जोर देकर कहा कि राजग सरकार ने राज्य में विकास करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी ने कहा, राजग सरकार राज्य में सड़क और रेल का आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। देश में जब विकास कार्यों की बात आती है तो धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, पिछले पांच साल में सरकार ने आठ लाख परिवारों के लिए मकान बनाए हैं, 3000 घरों में बिजली पहुंचाई है और 40 लाख घरों को गैस कनेक्शन मुहैया कराया है।

मिशन शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि

प्रधानमंत्री ने मिशन शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष में चौकीदार तैनात करने के लिए कदम उठाए हैं। मिशन शक्ति के तहत भारत ने एक लाइव सैटेलाइट पर निशाना लगाकर अपनी उपग्रह भेदी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष के क्षेत्र की इस उपलब्धि को कम आंकने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग उपग्रह भेदी तकनीक की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें चुनाव में उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार के लिए मतदान करें जो केवल नारेबाजी करने के बजाए ठोस निर्णय ले सके। बालाकोट में पिछले महीने वायुसेना द्वारा की गई हवाई कार्वाई के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुखद है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर वायुसेना द्वारा की गई प्रतिरोधी कार्वाई पर विपक्षी दल सबूत मांग रहे थे।

दक्षिण ओडिशा के इस शहर में जनसभा

दक्षिण ओडिशा के इस शहर में जनसभा में शामिल होने आए लोगों से मोदी ने पूछा, क्या हमें यह बर्दाश्त करना चाहिए? क्या हमें उन्हें अपने वैज्ञानिकों और रक्षा बलों के अपमान के लिए सजा नहीं देनी चाहिए। मोदी ने जोर दिया कि ओडिशा में अगर आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता में आई तो विकास कार्य में और तेजी आएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ओडिशा में प्राकृतिक संसाधन की प्रचुरता है लेकिन लोग गरीब हैं। यह साबित करता है कि ओडिशा में एक के बाद एक सरकारें विकास में विफल रहीं। बीजद सरकार ने भी ओडिशा के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के फायदे से दूर रखा। इससे गरीब गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य देखभाल के अधिकार से वंचित हो गया। मोदी ने कहा, केंद्र और राज्य में भाजपा की दोहरे इंजन वाली सरकार से यहां प्रदेश के लोगों को फायदा होगा।

मजबूत होगा जब जनजातियों

ओडिशा तभी मजबूत होगा जब जनजातियों, किसानों और युवाओं के पास यहां आय के समुचित साधन होंगे। ओडिशा की बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में सत्ताधारी दल कई विवादों में फंसा हुआ है। उन्होंने पूछा, क्या चिटफंड योजनाओं में शामिल लोग ओडिशा को मजबूत बना सकते हैं? पिछले सात दशकों में, राज्य सरकारों ने प्रदेश में गरीबी हटाने के लिए क्या किया? मोदी ने कहा, यह कांग्रेस और बीजद को सजा देने का सही वक्त है, जिनके पास क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन उन्होंने कुछ भी उल्लेखनीय नहीं किया। वे बुरी तरह विफल रहीं। राज्य में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 विधानसभा सीटों के लिए चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...