back to top

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन, करीब 150 लोगों की सुनी समस्याएं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ बिना भेदभाव सभी पात्र लोगों को न्याय मिले तथा जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के उपचार का उच्चस्तरीय इलाज सुनिश्चित कराया जाए और इलाज का एस्टीमेट जल्द तैयार कराया जाए। एस्टीमेट प्राप्त होने के बाद विवेकाधीन कोष से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।

गुरु की विशेष पूजा कर गोसेवा के लिए पहुंचे सीएम योगी

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला पहुंचे और गायों एवं गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए संतजन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह दिनचर्या गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नियमित रूप से होती है।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...