मंत्रों के साथ हुआ गजानन का महाअभिषेक
आज निकलेगी मनौतियों के राजा की विसर्जन शोभा यात्रा
लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेशोत्सव मे गुरुवार को दिन में भगवान गणेश का वैदिक मंत्रों के साथ महाअभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, पांच फलो के जूस से 1008 नामों के साथ महाभिषेक हुआ। इस अभिषेक में कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता अपने पूरे परिवार के साथ अभिषेक में शामिल हुये। इसके अलावा अभिषेक करने के लिए आम जनता को भी मौका दिया गया। सैकड़ों लोगां ने भगवान गणेश के दर्शन और अभिषेक किया। शाम को भगवान को समर्पित महामोदक मुख्य आकर्षण बना रहा। इसमें 108 किलो का महामोदक कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम तथा महिलाओं में संध्या बंसल, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल, कविता अग्रवाल परिवार के साथ मनौतियों के राजा को महामोदक भेंट किया। उस दौरान कोलकाता से आये संजय शंर्मा ने एक सुन्दर सा भजन 108 किलो का लड्डू तेरे लिए ले आये, बप्पा क्यो न भोग लगाये सुनाया तो पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। बाद में संजय शर्मा के निर्देशन मे राधा कृष्ण महारास नृत्य नाटिका प्रस्तुत कि गई। इसके बाद शिव बारात नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। बाद में गायक संजय शर्मा ने भजन सुनाये। गणपति तेरा नाम है सहारा हमारा, उसके बाद पहले तुझे मनाऊं भक्ति तेरी पाऊं, बाद में दुनियादारी छोड़ के आया तेरे द्वार पे, तो लोग झूमने लगे।
आज निकलेगी मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा
श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से चल रहे गणेशोत्सव का समापन कल शुक्रवार को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ होगा। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल झूलेलाल वाटिका से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर चैराहा, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल घाट पर शाम को प्रतिमा का भू विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में दर्जनों झांकियां, बग्घी, रथ, घोड़ा, बैण्ड शामिल होंगे। यात्रा के सबसे पीछे भगवान सिद्धविनायक के रुप में विराजमान भगवान गणेश का फूलों से सजा सुन्दर रथ चलेगा। भारत भूषण ने बताया कि 10 दिन चले उत्सव में बप्पा के भक्तों ने लगभग दो लाख गजानन के नाम चिटठी लिखी सभी चिटिठयों को बप्पा की मूर्ति के साथ भूविसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज को बप्पा को चढ़ाया गया 108 किलो का महामोदक शोभा यात्रा में भक्तों को बांटा जाएगा।
शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा को सजाया:
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पंडितजी ने विघ्र विनाशक गणेश की विधि विधान से पूजन एवं हवन कर समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने फल, पंचमृत, हलुवा प्रसाद रूप में वितरित किया। इस मौके पर भण्डारे का आयोजन किया था जिसमें पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजीव गुलाटी ने बताया कि गणेशोत्सव पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में आठ दिनों तक भक्तों ने विघ्रहर्ता गणेश के दर्शन एवं पूजन किया। श्री राधा कृष्ण मंदिर आईटी कालोनी ऐशबाग में भक्तों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन से दूर्वा का अभिषेक, जनेरू, सिंदूर और गुलाल चढ़ाया गया।
बप्पा की मूर्तियों का गाजे-बाजे के साथ विधि-विधान से विसर्जन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को भी बप्पा की मूर्तियों का गाजे-बाजे के साथ विधि-विधान से विसर्जन किया गया। हीवेट रोड स्थित श्री श्री गणेश उत्सव राजा का विसर्जन बैंड बाजा डीजे की धुन के साथ झूलेलाल घाट पर किया गया। दोपहर में शिवाजी मार्ग के राजा के भक्ति गुलाल उड़ाते डीजे की धुन पर थिरकते निकले। इससे पहले सुबह की आरती वक्त काफी संख्या में भक्तगण गणपति बप्पा का श्रृंगार व पूजा अर्चना सुमन व सुषमा ने किया। इसके बाद सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। कथा उत्सव आयोजक गणेश शंकर पवार व उनकी पत्नी श्वेता पवार ने भक्तों के साथ सुनी। कथा समाप्ति पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चलचढ कर भाग लिया। इस अवसर पर भक्तों को तुलसी का पौधा व हनुमान चालीसा का वितरण भी किया गया। गणेश शंकर पवार ने बताया शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज के विसर्जन के साथ ही झूलेलाल घाट पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी आरोपित की जाएगी। शिवाजी मार्ग का राजा की विसर्जन यात्रा हीवेट रोड से शुरू होकर लाटूस रोड से होते हुए झूलेलाल घाट जाकर समाप्त हुई। यात्रा में डीजे के धुन पर महिला और पुरुष भक्त थिरकते हुए चल रहे थे।
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पंडितजी ने विघ्र विनाशक गणेश की विधि विधान से पूजन एवं हवन कर समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने फल, पंचमृत, हलुवा प्रसाद रूप में वितरित किया। इस मौके पर भण्डारे का आयोजन किया था जिसमें पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजीव गुलाटी ने बताया कि गणेशोत्सव पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में आठ दिनों तक भक्तों ने विघ्रहर्ता गणेश के दर्शन एवं पूजन किया। श्री राधा कृष्ण मंदिर आईटी कालोनी ऐशबाग में भक्तों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन से दूर्वा का अभिषेक, जनेरू, सिंदूर और गुलाल चढ़ाया गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में सभी भक्तों ने एक रंग के वेशभूषा पहने हुए थे राजीव गुलाटी के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा को फूलों की माला एवं सिंदूर से श्रृंगार करके वाहन पर रखा गया, ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के बीच भगवान गणेश को रंग-गुलाल, पुष्प वर्षा करते हुए गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बच्चों, महिलाओं और पुरूषों थिरकते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर आईटी कालोनी से कुड़िया घाट विसर्जन स्थल के लिए प्रस्थान किया। कुडिया घाट विसर्जन स्थल पर धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
धूमधाम से निकली गजानन की शोभा यात्रा:
आॅस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान के तहत आयोजित श्री श्री गणेश महोत्सव में बृहस्पतिवार को ढोल नगाड़े, डीजे के साथ शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज का विसर्जन धूमधाम से कर दिया गया। विसर्जन स्थल झूलेलाल पार्क तक सभी भक्तगण अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाते हुए डीजे की धुनों पर नाचते गाते गए। श्री श्री गणेश महोत्सव में बृहस्पतिवार को सुबह विसर्जन से पहले गणपति महाराज का श्रृंगार आरती के बाद सत्यनारायण की कथा भक्तगणों ने सुनी और प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि महोत्सव में पूजा स्थल पर पीतल की गणेश की जी की छोटी सी प्रतिमा रखी गया थी, आज इस पीतल की प्रतिमा का सांकेतिक विसर्जन के बाद गणेश प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। जहां पर नियमित तौर पर पूजा अर्चना की जाएगी।




