back to top

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, एक हाथ और दोनों पैर कटे, सीएम ने लिया संज्ञान 

बरेली/लखनऊ। बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को दो लड़कों ने कथित रूप से चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ में जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है और इस मामले में लापरवाही के लिए सीबी गंज पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक, एक उप-निरीक्षक और एक कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को हुई इस घटना में छात्रा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसकी कई हड्डियां भी टूट गई। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने घायल छात्रा को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने एवं उसका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटर की 17 वर्षीय छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोज शाम को सीबीगंज में कोचिंग पढ़ने जाती थी। उसके आने-जाने के दौरान एक युवक और उसका साथी उससे छेड़छाड़ करते थे। छात्रा से जानकारी मिलने पर परिजनों ने आरोपियों के घर वालों से शिकायत की, मगर वे दोनों नहीं माने।

पुलिस के मुताबिक छात्रा मंगलवार को भी कोचिंग गई थी और शाम को लौटने के वक्त वह खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग के पास लहूलुहान हालत में मिली। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी दोनों युवकों ने छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर उसे कथित रूप से चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया। पुलिस ने उसे मिनी बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात में उसका आपरेशन किया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि एक युवक का नाम सामने आया है, उसकी तलाश की जा रही है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया या कुछ और हुआ है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि इस पूरे मामले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है, मुख्यमंत्री की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि छात्रा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल स्थानांतरित किया जा रहा है और उसके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रभान ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही को देखते हुए थाना सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक अशोक कम्बोज, एक उप निरीक्षक और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है अस्पताल के संचालक डॉ. ओ.पी. भास्कर ने बताया कि छात्रा के दोनों पैर घुटने से नीचे कट गए हैं। उसका बायां हाथ भी कटा है। छात्रा की हालत चिंताजनक है।

छात्रा के पिता का आरोप हैं कि छेड़छाड़ की घटना के बारे में पहले पुलिस से भी शिकायत की थी पर सीबीगंज थाना पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल भी नहीं की।

यह खबर पढ़े- पीएफआई के खिलाफ दिल्ली समेत छह राज्यों में एनआईए की छापेमारी

RELATED ARTICLES

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...

सहरसा : पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला

नई दिल्ली।भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...

सहरसा : पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे...

बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को पहली टीम में मिली जगह

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे से...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला

नई दिल्ली।भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...