back to top

फूजी फिल्म ने देश को तपेदिक से मुक्त करने के लिए यशोदा सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल से हाथ मिलाया

नई दिल्ली। देश को तपेदिक (टीबी) से मुक्त करने के लिए फूजी फिल्म इंडिया ने गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल से हाथ मिलाया है।

गठजोड़ के तहत दोनों ने साथ मिलकर

गठजोड़ के तहत दोनों ने साथ मिलकर टुगेदर एंड टीबी नाम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्व तपेदिक दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन यहां किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तपेदिक पर एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में टीबी मृत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण है। इसमें कहा गया है कि 2017 में दुनिया में एक करोड़ लोग टीबी से प्रभावित हुए जिनमें से 27 प्रतिशत भारतीय थे। फूजी फिल्म इंडिया के प्रबंध निदेशक हारूतो इवाटा ने कहा, यशोदा सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल के साथ हमारा गठजोड़ भारत में तपेदिक से लडऩे के हमारे प्रयासों का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत को पूरी तरह तपेदिक मुक्त करने की भारत सरकार की पहल में हम योगदान करना चाहते हैं। तपेदिक का शीघ्र पता लगने के महत्व पर यशोदा सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल की निदेशक उपासना अरोड़ा ने कहा कि जितने लंबे समय तक इस रोग का पता नहीं चलता, उतना ही इसके संक्रमण का खतरा बढ़ता है। फूजीफिल्म के साथ अपने संयुक्त प्रयास के साथ हम भारत से तपेदिक उन्मूलन की दिशा में आगे बढऩा चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...