back to top

‘पंचायत सीजन 3’, ‘पाउडर’ से लेकर ‘सिस्टर्स’ तक-TVF ने किया इन रोमांचक लाइन-अप का ऐलान

मुंबई। TVF (द वायरल फीवर) आज एक लीडिंग कंटेंट क्रिएटर है, जो आकर्षक और दिल जीतने वाले शो बनाने के लिए जाना जाता है। वह कई घरों में एक जाना-माना नाम बन गया है। लगातार क्वालिटी कंटेंट देकर, उन्होंने गलोबली भारतीय कंटेंट की दुनिया में एक मजबूत और स्थायी जगह हासिल कर ली है। उनका हाल ही में रिलीज हुआ पहला वीकली शो ‘वेरी पारिवारिक’ दर्शकों को काफी पसंद आया है। यह शो एक मॉडर्न इंडियन फैमिली ड्रामा में इंडियन कहानी को लेकर आया है। ऐसे में अब दर्शकों को बेसब्री से कंटेंट क्रिएटर द्वारा उनके अगले बड़े शो की घोषणा किए जाने का इंतजार है।

हाल ही में एक रोमांचक अपडेट में, TVF (द वायरल फीवर) ने तीन बड़े शो की घोषणा करके अपने फैंस और दर्शकों को सरप्राईज कर दिया। बता दें कि उन्होंने ‘पंचायत सीज़न तीन’, उनकी कन्नड़ फिल्म ‘पाउडर’ और ‘सिस्टर्स’ के नए सीज़न की घोषणा की है। ऐसे में, आज TVF ने ‘पंचायत सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज कर सबको चौंका दिया है। दर्शकों के पसंदीदा किरदारों वाला यह शो 27 मई से स्ट्रीम होना शुरू होगा।

वहीं, पाउडर के साथ TVF कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी एंट्री करने जा रहा है। TVF की इस पहली फिल्म को KRG स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया किया है, जिसे TVF मोशन पिक्चर्स के साथ को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी, और इसकी छोटी सी झलक शुक्रवार यानी 17 मई को पेश की जाएगी। ‘सिस्टर्स’ के नए सीजन के बारे में बात करें तो, इसके बारे में और भी एक्साइटिंग डिटेल्स जल्द ही सामने आएंगे, क्योंकि मेकर्स ने एक पोस्टर जारी करके सबको उत्साहित कर दिया है।

यह कहना बिल्कुल सही होगा कि TVF ने वाकई में कंटेंट के सिनेरियो को बदल दिया है और अपने शो जैसे पंचायत, गुल्लक, एस्पिरेंट्स, और कई अन्य के साथ अपने मजबूत पैर जमाये हैं। ये सिर्फ TVF का बेस्ट शोज नहीं हैं, बल्कि इंडियन कंटेंट शोज में भी यह बेस्ट शोज हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...