back to top

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलाबारी में जवान सहित चार व्यक्ति घायल

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) से लगे अग्रिम इलाकों पर सोमवार को भारी गोलाबारी की जिसमें सेना के एक जवान सहित चार व्यक्ति घायल हो गए।

सीमा पर रहने वालों लोगों के मन में भय है

गोलाबारी से सीमा पर रहने वालों लोगों के मन में भय है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह लगातार चौथा दिन है जब पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। अधिकारियों ने बताया कि जबर्दस्त गोलाबारी में तीन नागरिक मोहम्मद शरीफ मागरे, हनीफा बी और शौकत हुसैन और मनकोटे में एक अग्रिम चौकी पर तैनात सेना का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि शाहपुर, करनी और कृष्णा घाटी में अलग-अलग सेक्टरों में सीमा पार से की जा रही गोलाबारी में तीन घरों को नुकसान पहुंचा है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7.40 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में शाहपुर और करनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। प्रवक्ता ने बताया, भारतीय सेना जवाबी कार्वाई कर रही है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा अग्रिम इलाकों में भारी संख्या में गोले दागने और एक दर्जन से अधिक नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने के कारण निवासियों में भय व्याप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि कस्बा, मनकोटे,करनी, गुंतारियन और शाहपुर के अलग-अलग गांवों में मोर्टार के गोले गिरे जिसके कारण लोग घरों मे रहने के लिए विवश हुए। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में एहतियाती तौर पर सभी स्कूल बंद हैं।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...