मुंबई। फायरिंग की घटना के बाद फाइनली टाइगर श्रॉफ की लाइफ पटरी पर लौट रही है। अगले महीने वो ‘लग जा गले’ की पैचवर्क शेड्यूल की शूटिंग करने वाले हैं। फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। 18 अक्टूबर को फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते वक्त दो हमलावरों ने टाइगर को निशाना बनाकर कई गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में टाइगर बाल बाल बच गए थे, जबकि उनका ड्राइवर और एक फैन हमले में घायल हो गया था।
इस हमले के बाद से ही टाइगर घर पर ही हैं। उनके घर पर कड़ी सुरक्षा भी है। अब पता लगा है कि टाइगर राज मेहता की फिल्म लग जा गले की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि टाइगर श्रॉफ नवंबर की शुरूआत में लग जा गले के पैचवर्क की शूटिंग करेंगे।
सोर्स ने कहा कि फिल्म का कुछ पैचवर्क बाकी है, जिसके लिए टाइगर की जरूरत है. राज और उनकी टीम 10 दिनों के इस शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं। नवंबर की शुरूआत में ये शूटिंग होगी। घटना के बाद से टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा हर किसी के लिए प्राथमिकता है। ऐसे में मेकर्स ने भी तय किया कि शूटिंग लोकेशन की डिटेल लीक न हो इसका खयाल रखा जाए। एक इनसाइडर ने बताया, टीम बहुत चौकन्नी है, वो किसी से भी शूटिंग लोकेशन के बारे में बात नहीं कर रहे हैं सिर्फ कोर मेंबर्स को ही इसकी जानकारी है मेकर्स के लिए टाइगर की सिक्योरिटी सबसे जरूरी है।
वो काम पर वापल लौटना चाहते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि इस घटना से फिल्म पर कोई असर पड़े। लग जा गले में टाइगर श्रॉफ के अलावा लक्ष्य लालवानी और जान्हवी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। इसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में मुंबई में शुरू हुई थी। ये फिल्म 14 मई 2027 को बड़े पर्दे पर आएगी।




