back to top

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम धार्मिक स्थलों में से एक में आग लग गई। रूसी हमले में खारकीव में 5 बचावकर्मियों सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई और राजधानी कीव में कम से कम 13 लोग घायल हो गए।

इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम धार्मिक स्थलों में से एक में आग लग गई। गृह मंत्री इहोर क्लिमेनको ने बताया कि खारकीव में बचावकर्मी रूस के एक हमले से लगी आग बुझा रहे थे कि तभी दूसरा हमला हुआ जिसमें वे मारे गए। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच अन्य आपातकालीन कर्मी भी घायल हो गए हैं।

कीव में पहले बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार हुई और उसके बाद ‘शाहिद’ ड्रोन से हमले किए गए, जिसके कारण हुए जबरदस्त धमाकों की आवाज पूरे शहर में सुनी गयी। इस दौरान कई लोगों ने बंकरों में शरण ली, वहीं अधिकारियों ने निवासियों से सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की। क्लिमेनको ने कहा, ‘‘कीव पर मुख्य हमला हुआ है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर त्काचेंको ने बताया कि राजधानी में एक बच्चे समेत 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले में 30 मिनट से भी कम समय में पांच हमले हुए जिनमें 25 मंजिला आवासीय इमारत भी चपेट में आ गयी जबकि एक बाजार और किराना दुकान में आग लग गई। वहीं, ओबोलोन्स्की जिले में नौ मंजिला रिहायशी इमारत भी हमले की चपेट में आ गयी।

त्काचेंको ने रूस पर जानबूझकर आवासीय इमारतों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उसका (रूस का) सोचा-समझा और जानबूझकर लिया गया फैसला है।यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख मेट्रोपॉलिटन एपिफेनियस ने बताया कि रात भर हुए हमले में ‘डॉर्मिशन कैथेड्रल’ की छत में आग लग गई। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए इसे “इंसानियत, इतिहास और ईसाई धर्म के खिलाफ” रूस का एक और अपराध बताया और इस जगह को बचाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी संग्राम तेज, BJP का बड़ा दावा- 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर सियासत गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद...

बहू के इलाज का कर्ज चुकाने के लिए बनी चोरनी! आगरा में 25 लाख के जेवर उड़ाने वाली सास गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार...

देश का पहला AI पुलिस स्टेशन तैयार, शिकायत से लेकर चार्जशीट तक तकनीक संभालेगी अहम जिम्मेदारी

हैदराबाद: सरकारी विभागों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब पुलिस व्यवस्था में भी इस तकनीक को शामिल...

UPI पेमेंट पर साइबर फ्रॉड का खतरा, बैंकों ने Fintech कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली : डिजिटल पेमेंट ने रोजमर्रा की खरीदारी से लेकर बड़े बिलों के भुगतान तक पैसों का लेनदेन आसान बना दिया है। आज...

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी संग्राम तेज, BJP का बड़ा दावा- 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर सियासत गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद...

बहू के इलाज का कर्ज चुकाने के लिए बनी चोरनी! आगरा में 25 लाख के जेवर उड़ाने वाली सास गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार...

देश का पहला AI पुलिस स्टेशन तैयार, शिकायत से लेकर चार्जशीट तक तकनीक संभालेगी अहम जिम्मेदारी

हैदराबाद: सरकारी विभागों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब पुलिस व्यवस्था में भी इस तकनीक को शामिल...

CM धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं की सौगात

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी गढ़वाल जिले के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक...

छठ पर कब दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें 15 नवंबर का शुभ समय, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

नई दिल्ली: छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है और इसके हर दिन का अपना विशेष महत्व है। पर्व के तीसरे दिन संध्या...