back to top

कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने छोड़ा अपना घर

वैंकुवर. कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की राजधानी से सटे जंगलों में लगी भीषण आग की वजह से 20,000 से अधिक लोगों को वहां से विस्थापित होना पड़ा।

वहीं, येलोनाइफ शहर से सैकड़ों किलोमीटर दक्षिण में स्थित ब्रिटिश कोलंबिया की घनी आबादी वाले इलाके में आग तेजी से फैल रही है, जिससे वहां के हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है। आग की वजह से यहां के कई घर जल गये।

उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को कहा कि आग की वजह से पिछले 48 घंटे से कम समय में लगभग 19,000 लोगों ने येलोनाइफ शहर छोड़ दिया है, जिनमें से लगभग 15,000 लोग वाहनों में और 3,800 आपातकालीन उड़ानों में वहां से निकले।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,600 लोग अब भी शहर में हैं, जिनमें।,000 आवश्यक कर्मचारी हैं। क्षेत्र के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री शेन थॉम्पसन ने कहा कि जंगल में लगी आग की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वहां पर जो गैर-आपातकालीन कर्मचारी रुके थे वे खुद को और दूसरों को खतरे में डाल रहे थे।

उन्होंने कर्मचारियों से कहा, कृपया अब वहां से बाहर निकलें। आग पर काबू पाने के लिये ज्ञारह हवाई टैंकर से पानी की बौछार की गई तथा एक अन्य विमान ने आग की लपटों पर अग्निरोधी पदार्थ गिराए। अग्निशमन सूचना अधिकारी माइक वेस्टविक ने कहा, आग पर काबू पाने के लिये यह इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा जल अभियान है।

यह खबर भी पढ़े— गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, 8वें दिन 300 करोड़ के क्लब में शामिल 

RELATED ARTICLES

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...