back to top

फिक्की भारतीय खो-खो महासंघ को इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड से करेगा सम्मानित

नयी दिल्ली। उद्योग मंडल फिक्की ने भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) को खेलों में उसके सराहनीय योगदान के लिए इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 से सम्मानित करने की घोषणा की है। फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने रविवार को एक बयान में कहा कि केकेएफआई को बेस्ट नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन 2024 चुना गया है। यह पुरस्कार 14वें ग्लोबल स्पोर्ट्स सम्मेलन के दौरान 30 नवंबर को केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल को प्रदान किया जायेगा।

उद्योग मंडल ने केकेएफआई को भेजे गये पत्र में कहा है, खेलों में आपके योगदान और समर्पण ने न केवल उत्कृष्ठता के मानक स्थापित किये हैं बल्कि असंख्य खिलाड़ियों को जीवन में ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया है। यह कार्यक्रम फिक्की टर्फ 2024: 14वें ग्लोबल स्पोर्ट्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा है।केकेएफआई के अध्यक्ष मित्तल ने फिक्की को इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो-खो महासंघ के सराहनीय कार्यों की पहचान है।

उन्होंने कहा, इस पुरस्कार से खो-खो महासंघ आगामी विश्व कप को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित होगा। इससे भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए मानक तय होंगे और खो-खो के ओलंपिक और एशियाई खेलों में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त होगा। मित्तल ने इस पुरस्कार को ग्रामीण स्तर तक खो-खो खेलने वाले उन करोड़ों खिलाड़ियों को समर्पित किया जो वर्षों से बिना किसी आर्थिक लाभ या सरकारी प्रोत्साहन के इस खेल को अभी तक जिन्दा रखे हुए हैं।

यह खबर पढ़े : Ind vs Aus : दूसरी पारी में भारत के पांच विकेट पर 359 रन

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...