back to top

भारत और श्रीलंका के बीच चार दशक बाद नौका सेवा बहाल, पीएम ने संबंधों में नया अध्याय बताया 

नागपत्तिनम/नयी दिल्ली। श्रीलंका में गृह युद्ध के कारण अवरुद्ध होने के 40 साल बाद भारत और द्वीपीय राष्ट्र के बीच शनिवार को नौका सेवा बहाल हुई, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नौका सेवाओं की बहाली का स्वागत करते हुए श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी, व्यापार और सांस्कृतिक संपर्क में सुधार लाने में मदद मिलेगी। तमिलनाडु के नागपत्तिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में जाफना के पास कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवा का उद्देश्य दोनों पड़ोसियों के बीच प्राचीन समुद्री संपर्क को पुनर्जीवित करना है।

उच्च गति वाली इस नौका सेवा का संचालन शिपिंग कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया कर रहा है और इसकी क्षमता 150 यात्रियों की है। अधिकारियों के अनुसार, नागपत्तिनम और कांकेसंथुराई के बीच लगभग 60 समुद्री मील (110 किलोमीटर) की दूरी समुद्र की स्थिति के आधार पर करीब साढ़े तीन घंटे में तय होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा से दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और लंबे समय से कायम रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नौका सेवा लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने की दिशा में हकीकत में एक बड़ा कदम है।

मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह नौका सेवा सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत बनाती है।उन्होंने कहा, कनेक्टिविटी का मतलब केवल दो शहरों को नजदीक लाना नहीं है। यह हमारे देशों, हमारे लोगों और हमारे दिलों को करीब लाती है। भारत और श्रीलंका कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और नागपत्तिनम तथा कांकेसंथुरई के बीच नौका सेवा शुरू होना संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत और श्रीलंका के बीच संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता के साझा इतिहास पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नागपत्तिनम तथा नजदीकी शहरों को श्रीलंका समेत कई देशों के साथ समुद्री व्यापार के लिए जाना गया है और ऐतिहासिक पूम्पुहार बंदरगाह का जिक्र प्राचीन तमिल साहित्य में एक हब (केंद्र) के रूप में किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की हाल की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए एक दृष्टि पत्र संयुक्त रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच परस्पर संपर्क को बढ़ावा दे रही है, जबकि दोनों देशों के युवाओं के लिए नये अवसर भी पैदा कर रही है। मोदी ने साल 2015 की श्रीलंका की अपनी यात्रा को भी याद किया, जब दिल्ली और कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा की शुरुआत की गई थी।

विक्रमसिंघे ने कहा,नौका सेवा भारत और श्रीलंका के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नौका सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में एक वीडियो संदेश में कहा, हजारों वर्षों से, लोगों ने भारतीय उपमहाद्वीप से इस द्वीप तक तथा श्रीलंका से वापस भारतीय महाद्वीप जाने के लिए पाक जलसंधि को पार किया है। इस तरह हमारी संस्कृतियां विकसित हुईं। इस तरह हमारा व्यापार विकसित हुआ।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर में युद्ध के कारण हमारे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बाधित हुई। उन्होंने कहा, अब शांति कायम हुई है और हम समुद्र संपर्क पुन: स्थापित कर सकते हैं। विक्रमसिंघे ने इस संपर्क को पुन: स्थापित करने में निभाई गई भूमिका के लिए मोदी और भारतीय शिपिंग कॉर्पाेरेशन का आभार जताया।

यह खबर पढ़े- मिशन शक्ति 4.0 को हरी झंडी: सीएम योगी ने कहा-महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं  

RELATED ARTICLES

नेपाल का अंतरिम PM कौन होगा, Gen Z और सेना के बीच बातचीत का दौर शुरू

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीते दिनों भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं। गुरुवार को...

दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों से पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आईएसआईएस के पांच संदिग्ध आतंकियों...

मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर में भीषण विस्फोट से तीन लोगों की मौत, 70 अन्य घायल

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी के एक प्रमुख राजमार्ग पर गैस टैंकर में हुए भीषण विस्फोट के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और...

Most Popular

शारदीय नवरात्र पर महालक्ष्मी योग, तीन राशियों के लिए होगा शुभ

24 सितंबर को चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश होगालखनऊ। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनका संयोग जीवन में शुभ-अशुभ फल देने...

गोल्डन गाला व नव अंशिका प्राइड अवार्ड से अलंकृत हुईं हस्तियां

सेलिब्रिटी गेस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बना आकर्षण का केन्द्र लखनऊ। नव अंशिका फाउण्डेशन के छठवें...

राम कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम विवाहोत्सव

श्रीराम-विवाह हमें नि:स्वार्थ प्रेम, सम्मान, और धैर्य की प्रेरणा देता हैलखनऊ। त्रिवेणीनगर में चल रही श्रीराम कथा के 5वें दिन गुरुवार को कथा व्यास...

देश में गूंजेगा आदित्य गढ़वी का नया गीत ‘मीठा खारा’

लोकसंगीत की मिट्टी से जुड़ी धुनों को आधुनिक सुरों से जोड़ता हैलखनऊ। कोक स्टूडियो भारत ने अपने सीजन 3 का नया गीत मीठा खारा...

काव्य रस के बीच डाक्टरों के नुस्खे और विमोचन समारोह

महाराज सिंह भारती की रचनाओं और दलित स्त्री लेखन और वर्तमान पर चर्चा22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला : आठवां दिन लखनऊ। मौसम सुहावना हुआ तो बलरामपुर...

यूपी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगी 200 कवयित्रियां

51 घंटे चलता रहेगा कवि सम्मेलनलखनऊ। अब तक आपने तमाम तरह के विश्व रिकॉर्ड देखे और सुने होंगे, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश का...

नेपाल का अंतरिम PM कौन होगा, Gen Z और सेना के बीच बातचीत का दौर शुरू

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीते दिनों भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं। गुरुवार को...

दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों से पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आईएसआईएस के पांच संदिग्ध आतंकियों...